Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सत्ता में आने पर हलोपा देगी डिपो धारकों को मासिक वेतनमान : गोबिंद कांडा

किसी भी सरकार ने नहीं किए शहीदों के सपने साकार : कांडा

सत्ता में आने पर हलोपा देगी डिपो धारकों को मासिक वेतनमान : गोबिंद कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रानियां , 21 Jul 2014

Last updated on: Jul 21, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने गांव फतेहपुरिया, शेखूपुरिया, जोधपुरिया सहित अनेक गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया और अनेक सामाजिक समारोह में भी शिरक्त की। गोबिंद कांडा ने गांव फतेहपुरिया के पार्क में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया तथा इस पार्क की चारदीवारी के लिए 51 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस अवसर पर कांडा ने गांव के स्कूल के गेट का शीलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि आजादी के 67 वर्षों के बाद भी शहीदों के सपने साकार नहीं हुए क्योंकि नेताओं ने सत्ता में बने रहने व अपने घर भरने के लालच में जनता को केवल वोट बैंक की तरह ही समझा और चुनावों के समय भ्रमित करने के लिए केवल मात्र थोथी घोषणाएं की। यही कारण है कि आज देश की सरकार भी यह मान रही है कि 30 प्रतिशत से अधिक आबादी ऐसे जरुरतमंद लोगों की है जिनकी प्रतिदिन की आय 14 रुपए 57 पैसे से कम है। यही हाल नम्बर-वन का दावा करने वाले हरियाणा का है, यहां भी 443 रुपए 21 पैसे प्रति माह से अधिक कमाने वाले व्यक्ति को पीले कार्ड की सुविधाओं से महरुम रखा जा रहा है। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर हर जरुरतमंद का पीला और गुलाबी कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी की सरकार आने पर प्रत्येक बी.पी.एल परिवार को उनकी इच्छानुसार कैरोसिन तेल की बजाए 5 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। 

कांडा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश के 10 हजार से अधिक डिपो धारकों को निश्चित मासिक वेतनमान दिया जाएगा। कांडा ने कहा कि प्रदेश के 90 प्रतिशत से अधिक डिपो धारकों की प्रतिमाह के कान्फेड द्वारा दिया जाने वाला अनाज वितरण का कमीशन मात्र 3000 रुपए से 3500 रुपए है। जिससे उनका घर का गुजारा चलना मुश्किल  है। कांडा ने कहा कि हलोपा की नीति ळे कि  ट्यूबवैलों को मुफ्त बिजली करवाई जाए। इस अवसर पर गांव के सैंकड़ों लोगों ने हरियाणा लोकहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांडा ने गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब के निर्माण कार्य के लिए 1 लाख व गोगामेड़ी मंदिर के लिए 31 हजार रुपए, स्कूल के गेट के लिए 1 लाख रुपए, वॉटर कुलर व मंदिरों के नवनिर्माण के लिए भी राशि भेंट की। इसके पश्चात गोबिंद कांडा के गांव शेखूपुरिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया तथा गांव के सरपंच प्रतिनिधि रिछपाल सिंह के साथ भारी संख्या में लोगों ने हलोपा की सदस्यता ग्रहण की व पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा के नेतृत्व व नीतियों में आस्था जताई।

इस अवसर पर गोबिंद कांडा गांव के युवाओं से रु-ब-रु हुए तथा उनके सामाजिक व धार्मिक कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा कांवडिय़ों को 51 हजार रुपए, भौमियांवाला बाबा मंदिर के लिए 21 हजार रुपए तथा गांव में शहीद भगत सिंह चौक बनाने के लिए 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, बाबू लाल सरंपच अली मोहम्मद, राय साहब जाखड़, रामपाल सहारण, राजू गर्ग, वेद प्रकाश, बाबा गुरदेव सिंह, कृष्ण अरोड़ा, नरेंद्र अरोड़ा, कृष्ण चेयरमैन, मनिंद्र योगी, रामचन्द्र नम्बरदार, सतीश, दीप चंद, रामनिवास, शीशूपाल चिंडालीया, हरजित सिंह, जीत सिंह फौजी, बंसीलाल, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD