चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात लाभदायक : नरेंद्र मोदी
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 15 Jul 2014
Last updated on: Jul 15, 2014, 00:00 IST
ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने ब्राजील गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। उन्होंने मंगलवार को इस मुलाकात को बेहद लाभदायक करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात बेहद लाभदायक रही। हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।"पांच देशों के संगठन ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) का शिखर सम्मेलन ब्राजील में हो रहा है।