Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बाला जी थे परम् भक्त व आज्ञाकारी सेवक : गोबिंद कांडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

फतेहाबाद , 12 Jul 2014

Last updated on: Jul 12, 2014, 00:00 IST

भगवान दिखावे से नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति व परमार्थ से प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने चौपटा स्थित ढाणी गोपाल में आयोजित बाला जी के जागरण की ज्योत प्रज्जवलित करने के बाद हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। गोबिंद कांडा ने कहा कि भारतवर्ष ने पूरी दुनिया में योग, अध्यात्म, ज्ञान और विज्ञान का संदेश दिया है। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रयासों का ही परिणाम है कि पूरी दुनिया आज आधुनिकता को त्याग भारत की संस्कृति, योग और शाकाहार को अपना रही है। उन्होंने कहा कि बजरंग बली श्री राम के परम् भक्त और आज्ञाकारी सेवक थे। कांडा ने कहा कि बाला जी बल, परिश्रम और दृढ़ इच्छा शक्ति के प्रतिक हैं। जिन्होंने अपने कर्तव्य से कभी मुंह नहीं मोड़ा। कांडा ने आयोजकों द्वारा किए गए प्रबंधो की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार युवा वर्ग का रूझान इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ रहा है, उससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारतीय संस्कृति की जड़े काफी गहरी हैं और पश्चातय प्रभाव से दूर है। कलाकारों द्वारा गाए गए भजनों पर हजारों भक्त मंत्रमुग्ध होकर रातभर झूमते रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति व युवा हलोपा नेता संदीप गोदारा ने गोबिंद कांडा का स्वागत किया व उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपए तथ गांव में जिम के कमरे के लिए 1 लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट करने के लिए कांडा का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भारती उकलाना, राजकुमार बंसल, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, सोहन लाल, तरसेम गोयल, प्रदीप गुप्ता, कृष्ण चेयरमैन, राज मैहता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD