Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब रतिया से चलेगी परिवर्तन की आंधी : गोबिंद कांडा

गोबिंद कांडा
गोबिंद कांडा को सम्मानित करते जैन सभा के सदस्य
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रतिया , 11 Jul 2014

Last updated on: Jul 11, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने रतिया, भरपूर, रत्ताखेड़ा, अहरवां सहित हल्के के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान गोबिंद कांडा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 48 वर्षों में रतिया की जनता ने सभी सरकारों को देख लिया है। परंतु सभी ने परिवारवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद के नाम पर सत्ता हथियाई और अपने घर भरे। जनता को भ्रमित कर वोट हासिल करते रहे। कांडा ने कहा कि जिस प्रकार पिछले उपचुनाव में यहां के लोगों ने भाई गोपाल कांडा के आह्वान पर 32 वर्षों से रतिया सीट पर कब्जा जमाए बैठे लोगों को नकार दिया था। उसी प्रकार का जूनून अब फिर जनता में देखने को मिल रहा है। कांडा ने कहा कि उपस्थित जनसैलाब के उत्साह को देखते हुए यह स्पष्ट नज़र आ रहा है कि एक बार फिर परिवर्तन की आंधी रतिया से ही चलेगी और पूरे प्रदेश की राजनीति में नए आयाम स्थापित करेगी। गोबिंद कांडा ने कहा कि हरियाणा नम्बर-वन का नारा देने वालों ने रतिया की जनता की कभी सुध नहीं ली। 

जिसके परिणामस्वरुप यहां के सैंकड़ो लोग गम्भीर बीमारियों के शिकार हो गए। इसके साथ ही गोबिंद कांडा ने रतिया अनाज मंडी में एस.एस. जैन सभा में श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आंखों के लिए लगाए मुफ्त कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सैंकड़ो नेत्र रोगियों आंखों की जांच की गई तथा नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। समारोह के अंत में एसएस जैन सभा ने गोबिंद कांडा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात गोबिंद कांडा ने एक नीजि पैलेस में ऑटो मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरक्त की। जहां उपस्थित जनसमूह ने कांडा को आश्वासन दिलाया कि भाई गोपाल कांडा  जिसको भी हलोपा का उम्मीदवार बनाएगा, वें उसे हरियाणा में सर्वाधिक मतों से जीताकर विधानसभा भेजेंगे। गोबिंद कांडा का हर जगह लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गोबिंद कांडा के इस दौरे के दौरान अनेक लोगों ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर हलोपा का दामन थामा व भाई गोपाल कांडा की नीतियों में आस्था जताई। इस अवसर पर हलोपा सचिव प्रेम शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता मंहगाई व भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है तथा भाई गोपाल कांडा की लोकहित की नीतियों में विश्वास जता रही है। इस अवसर पर सुदेश पपला, भगवान सिंह बाजीगर, वीभो इंदौरा, देगराज, संजय खन्ना, गुरप्रीत सिंह, संजय लालवास, प्रदीप गुप्ता, श्रवण सिंह पन्नू, ज्ञान सिंह पुनियां, हंसराज पप्पू, जसवंत सिंह, कारत सिंह, जरनैल सिंह प्रधान,  साहिब सिंह, वेद प्रकाश, चंद्र शेखर, नरेश कुमार, मदनलाल जैन, चर्तुभुज जैन, पवन जैन सहित अनेक हलोपा नेता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD