महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्र के कृषक समुदाय के स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 10 Jul 2014
Last updated on: Jul 10, 2014, 00:00 IST
महाराष्ट्र के गरीब कृषक समुदाय के 37 स्कूली बच्चों ने आज नई दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। ये बच्चे महाराष्ट्र के सांसद राजू शेट्टी के साथ आये थे। गरीब समुदाय के ये मेधावी बच्चे दिल्ली भ्रमण के लिए आये हुए हैं। प्रधानमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।