Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

धर्मशाला में यदि मौसम खराब हो तो हवाई जहाज दिल्ली वापिस न जा कर पठानकोट में उतरे: शान्ता कुमार

धरमसाला हवाई अड्डे पर ईधन भरने की सुविधा हो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

धर्मशाला (अरविन्द शर्मा) , 09 Jul 2014

Last updated on: Jul 09, 2014, 00:00 IST

कांगड़ा-चम्बा क्षेत्र के लोकसभा सदस्य शान्ता कुमार ने गुरदासपुर के लोकसभा सदस्य विनोद खन्ना के साथ कल सांय केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री अशोक गजपति राजू से भेंट की तथा उनसे धर्मशाला के गग्गल अड्डे पर हवाई सेवाओं  को सुचारू बनाने के लिए ठोस पग उठाने का अनुरोध किया।  दोंनो सांसदों ने पठानकोट तथा धर्मशाला में हवाई सेवाओं के विषय में नागरिक उडडयन मंत्री से विस्तृत विचार विमर्श किया।शान्ता कुमार ने कहा कि धर्मशालाहवाई अडडे पर धुन्ध के कारण हवाई उडान को स्थागित करना पडता है अथवा उडान को वापिस दिल्ली भेजना पडता है। अत: कांगडा हवाई अडडे पर धुन्ध की जानकारी देने वाला यन्त्र लगाया जाए ताकि उडानों पर धुन्ध का असर न पड़े।

शान्ता कुमार ने कहा कि धर्मशाला के इस  हवाई अडडे पर यदि किसी कारणवश दिल्ली से आने वाले उड़ाने नहीं उतर पाती है तो उन्हें पठानकोट हवाई अडडे पर उतारा जाए। शान्ता कुमार ने कहा कि कागडा हवाई अडडे पर हवाईजहाजों  में ईंधन भरने की सुविधा नहीं है। जिसके कारण विमान में कुछ सीटें खाली रखनी  पडती है। उन्होने कहा कि यदि कांगडा हवाई अडडे पर ईध्ंन भरने की सुविधा प्रदान की जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। शान्ता कुमार ने कहा कि दिल्ली -कांगडा हवाई यात्रा का किराया उतरी पूर्वी राज्यों के एक घण्टे की अवधि वाले किराये के समान होना चाहिए। केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री ने सांसदों  शान्ता कुमार एवं विनोद खन्ना को आश्वासन दिया कि वह शीध्र ही कांगडा तथा पठानकोट हवाई अडडे की सेवाओं संबन्धि समस्याओं का समाधान शीघ्र करवाने का प्रयत्न करेंगे। 

 

Tags: shanta kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD