Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष : शांता कुमार

सीएए देश हित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम : विपिन सिंह परमार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पालमपुर , 10 Jan 2020

Last updated on: Jan 10, 2020, 00:00 IST

नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के पक्ष में लोगों को जागरूकत करने के लिए संगम पैलेस अरला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा संगठानात्मक जिला पालमपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार अध्यक्षता। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विपिन सिंह परमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।संगम पैलेस में लोगों को संवोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि देश कि कुछ पार्टियां द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की पढ़े-लिखे लोगों को वरगला कर देश के युवाओं को आगे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ शिक्षण संस्थानों में घट रही घटनायें दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वाेच्च न्यायलय ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में वोट बैंक और सत्ता के लिए देश में आग लगा रहा है। जिसके चलते सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश के प्रत्येक नागरिक को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे जागरूक करने का निर्णय किया है और प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुश्लिम देशों में प्रताड़ित लोगों को नागरिकता प्रदान करने का कार्य अच्छा कार्य आरंभ किया है। उन्होंने कि वर्तमान समय में 2 करोड़ घुसपैठिए देश में हैं और विपक्ष इन्हें वोट बैंक के लिए संरक्षण देने का कार्य किया है और अब इन्हें भी नागरिक बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में 34 प्रतिशत हिंदूओं तथा सिखों की जनसंख्या थी जो अब केवल 3 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के लोगों के धन्यवादी हैं कि उन्हें भी विपक्ष ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता इनके बहकावे में नहीं आयी।

इससे पहले स्वास्थ्य एवं पविार कल्याण मंत्री, विपिन सिंह परमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम केंद्र सरकार द्वारा देश हित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोगों की नागरिकता को सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक समुदाय के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को इस अधिनियम की जरा भी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार का यह साहासिक कदम है, जिससे  देश में किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है यह अधिनियम लोगों को नागरिकता देने वाला है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले लोग बेनकाव हों, इसके लिए देश में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम में धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता प्रदान करने का फैसला लिया है। जिसमें 31 दिसंबर 2014 से पहले आये श्रणार्थियों देश की नागरिकता दी जायेगी जबकि इस अधिनियम का दुष्प्रचार कर लोगों की नागरिकता छीनने का प्रचार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह अधिनियम नागरिकता देने वाला कानून है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को वरगला कर देश में धार्मिक उपद्रव फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 की पूर्ण जानकारी देने के लिए कार्य करें। इंदू गोस्वामी ने भी नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में अपने विचार रखे।इससे पूर्व नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के पक्ष में सुलह विधान सभा क्षेत्र के ठाकुरद्वारा से संगम पैलेस अरला तक विशाल रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विपिन सिंह परमार ने की। रैली में पूर्व विधायक दूलो राम, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, इंदू गोस्वामी सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व विधायक दूलो राम, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, इंदू गोस्वामी, जिला अध्यक्ष हरीदत्त शर्मा, विनय शर्मा, महामंत्री दवंेद्र राणा, विजय भट्ट, सुलह के अध्यक्ष देश राज शर्मा, पालमपुर के अध्यक्ष अभिमन्यू भट्ट, बैजनाथ के अध्यक्ष भीखम कपूर, महामंत्री सुखदेव मसंद और विपन जंवाल, तनु भारती, चंद्रवीर, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, रागिनी रूकवाल अशोक पुरोहित, दीपक नाग और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने  हिमदर्शन क्लोनी सुधार सभा भवारना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में  शिरकत  की।

 

Tags: Shanta Kumar , Vipin Singh Parmar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD