Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की

 

जगत प्रकाश नड्डा का सोलन आगमन पर प्रदेशवासियों द्वारा भव्य अभिनन्दन किया गया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सोलन , 27 Feb 2020

जगत प्रकाश नड्डा का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन आगमन पर प्रदेशवासियों द्वारा भव्य अभिनन्दन किया गया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनन्दन के लिए पूरा हिमाचल यहां उमड़ पड़ा और सभी ने अपने प्रिय नेता का तहे दिल से स्वागत किया।राज्य के लोगों का सोलन में गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद करते हुए, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य को ‘देव भूमि’ के रूप में जाना जाता है और यह सम्मान की बात है कि हिमाचल प्रदेश के सुपुत्र को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें भाजपा का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेह और राज्य के लोगों के आशीर्वाद के कारण संभव हुआ है।श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश में 2000 से अधिक राजनीतिक दल हैं और उनमें से अधिकांश का नेतृत्व और संचालन एक राजनीतिक परिवार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश का एकमात्र राजनीतिक दल है, जिसमें कोई भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और यहां तक कि प्रधानमंत्री भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा अन्य दलों से भिन्न राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि वे एक ऐसी महान पार्टी से जुड़े हैं, जो विचारधारा द्वारा संचालित है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के 17 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक मजबूत और गतिशील नेता मिला हैं।राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री श्री अमित शाह के अनुसार, भाजपा को अभी भी बहुत कुछ हासिल करना है और यह केवल लोगों के समर्थन से संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मजबूत नेतृत्व ने असंभव को संभव बना दिया है। उन्होंने कहा कि अब अनुच्छेद 370 अतीत की बात हो गई है और आज भारत एक राष्ट्र और इसका एक संविधान है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में खण्ड विकास समिति (बीडीसी) के चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस महान राष्ट्र के सभी कानून अब जम्मू और कश्मीर में भी लागू हैं और अब यह तीव्र गति से विकास करेगा।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि विपक्ष नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) को मुद्दा बनाकर देश में अशांति का माहौल बना रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अधिनियम में देश के अल्पसंख्यकों के खिलाफ कुछ भी नहीं है और इसका उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय पूरी दुनिया में अपनी योग्यता साबित कर रहे हैं और विश्व के नेताओं ने भारत की ताकत को स्वीकार किया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार राज्य और उसके लोगों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर आम आदमी की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील हैं। यह उनकी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिणाम है कि प्रदेश में जन मंच, हिमकेयर और गृहिणी सुविधा जैसी योजनाएं आरम्भ की गई हैं, जो लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की डबल ईंजन की सरकार के कारण ही यह सब संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स व राज्य में 69 राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व के कारण संभव हो पाए हैं।श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच प्रचारित व प्रसारित करना प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता का कर्तव्य है।मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने भाजपा के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बाद पहली बार राज्य में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद, हिमाचल प्रदेश आज गौरवान्वित है कि राज्य का बेटा उस प्रमुख पद पर पहुंचा है, जो आमतौर पर बड़े राज्यों के नेताओं को मिलते थे। उन्होंने कहा कि यह श्री नड्डा के अद्वितीय नेतृत्व गुणों के कारण संभव हुआ है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को प्रदेश में आज दो वर्ष और दो महीने पूरे हो गए हैं और यह अवधि उपलब्धियों से भरी रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पहला निर्णय वृद्धावस्था पेंशन के लिए वरिष्ठ नागरिकों की आयु को बिना किसी आय सीमा के 80 वर्ष से घटा कर 70 वर्ष करने का था, जिससे 2.63 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जन शिकायतों के निवारण के लिए जन मंच योजना शुरू की है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित जन मंचों में 46763 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से लगभग सभी का निवारण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जन मंच के अलावा राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश इस महत्वाकांक्षी हेल्पलाइन को आरम्भ करने वाला देश का पांचवा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 2,73,000 काॅलों के माध्यम से 64,300 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 56,062 का समाधान किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो लोग आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गए हैं उन सभी परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये की मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एक वर्ष के भीतर 5.50 लाख परिवारों का पंजीकरण किया गया है और 60 हजार से अधिक रोगियों का इलाज किया गया है, जिस पर सरकार ने 62 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत लकवा, कैंसर और मस्कुलर डिस्ट्राॅफी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को प्रति माह 2000 तक की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही हैं। श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल गृहिणी योजना आरम्भ की है, जिसके तहत 2.76 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं और इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश देश का पहला धुंआ मुक्त राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 6,73,961 डिजिटल राशन कार्ड और 2,08,179 किसान क्रेडिट कार्ड राज्य में वितरित किए गए और प्रदेश में जन धन योजना के तहत 1,98,082 लोगों को लाभान्वित किया गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने सोलन शहर में राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि वह राज्य में भाजपा के आधार को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि भाजपा 2022 में फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि श्री जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा की सेवा की है और राज्य के विकास और कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा ने इन सभी पदों पर अत्यंत समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार ने कहा कि आज हर हिमाचली के लिए यह बड़े गर्व और सम्मान की बात है कि श्री जगत प्रकाश नड्डा जैसा नेता देश को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मिला हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सौभाग्य मिला है कि लगभग 66 वर्षों तक देश और राज्य की सेवा की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग भाजपा के लिए स्वर्णिम युग है क्योंकि यह न केवल विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है बल्कि भाजपा आज और अधिक संगठित है और पूरे देश में अपना जनाधार बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है।केन्द्रीय वित्त और काॅर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए बहुत सम्मान की बात है कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व हिमाचल के सुपुत्र द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण कर्तव्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक भारत को दुनिया की 5 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है, जो केन्द्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को भलीभांति दर्शाता है। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा आम आदमी और व्यापारिक समुदायों के कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं को भी विस्तार से बताया। उन्होंने धर्मशाला में पहली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मंडी जिले में एक बड़े हवाई अड्डे के निर्माण के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल, सांसद श्री सुरेश कश्यप, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सत्ती, मुख्य सचेतक श्री नरेन्द्र बरागटा, विधायक श्री सुख राम, श्री बलबीर वर्मा, श्री परमजीत पम्मी, और श्रीमती रीना कश्यप, संगठन सचिव भाजपा श्री पवन राणा, भाजपा के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, श्री संजीव कटवाल, श्री परषोत्तम और श्री राम रतन पाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री त्रिलोक जम्वाल, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अन्य लोगों के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , Jai Ram Thakur , Shanta Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD