Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वामीनाथन रिपोर्ट : कोई भी फैसला किसान के हक में होता है, तो वे उसका स्वागत ही करेंगे: हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 27 Jun 2014

Last updated on: Jun 27, 2014, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने के सम्बन्ध में कहा कि यदि कोई भी फैसला किसान के हक में होता है, तो वे उसका स्वागत ही करेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी अध्यक्षता में बनी एक कमेटी ने पहले भी यूपीए सरकार के दौरान किसानों के हित में अनेक नीतिगत फैसलों की सिफारिश की थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों को मिलने वाला फसली ऋण चार प्रतिशत है और उसी की सिफारिश को देशभर में राष्ट्रीयकृत बैंकों में लागू करने का फैसला भी हुआ है।हुड्डा आज हिसार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास का आंकलन उस प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय से किया जाता है। हरियाणा प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 35 हजार रुपए है, जो देशभर में अधिक है। 

हुड्डा ने एक प्रश्न के उत्तर में याद दिलाया कि लोकसभा के चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान यह कहा था कि यूपी में प्रति व्यक्ति आय 33 हजार  रुपए है, जबकि उनके गुजरात में 75 हजार रुपए है। उन्होंने स्पष्ट रूप से मोदी को जवाब देते हुए कहा कि उनके प्रदेश हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय देशभर में सर्वाधिक एक लाख 35 हजार रुपए है। श्री हुड्डा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकार के तहत हरियाणा देश का एक ऐसा पहला राज्य है, जो एक करोड़  26 लाख लोगों को 2 रुपए किलोग्राम गेंहूं और 3 रुपए किलोग्राम चावल मुहैया करवा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 12 लाख 84 हजार बीपीएल परिवारों को प्रति माह ढाई किलो दाल 20 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से दी जा रही है। 

मुख्यमंत्री हुड्डा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में कहीं भी जमाखोरी नहीं हो रही है और सरकार को इस बारे में कोई सूचना मिलती है, तो तुरंत उस पर कार्यवाही की जाती है। श्री हुड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण रूप से मजबूत है और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में वे हाईकमान के समक्ष 50 प्रतिशत सीटें युवाओं को देने की सिफारिश भी करेंगे। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कहीं-कहीं मुकाबला भाजपा से है और कहीं पर इनेलो से भी मुकाबला है, परन्तु इनेलो प्रदेश में अपना अस्तित्व पूर्ण रूप से खो चुकी है।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हिसार में लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए पूरी जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी और करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च कर आधुनिकतम ईमारतों का निर्माण करवाया जाएगा। केन्द्र की यूपीए सरकार ने हिसार व करनाल में दो हवाई अड्डों को मंजूरी दी थी, उनको भी पूरा करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने बताया कि पांच जून को सोनीपत से शुरू हुए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का समापन 28 जून को कल गुडग़ांव में होगा। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 75 हजार से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीकरण करवाया है और यह कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों बारे कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जा रहा है, जो अपने क्षेत्र के बूथ स्तर तक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। 

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. विरेन्द्र सिंह, मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना, हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन भूपेन्द्र गंगवा, हरियाणा व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल,पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, हिसार मण्डलायुक्त राजीव रंजन, हिसार रेंज के आईजी हनीफ कुरैशी, उपायुक्त एमएल कौशिक, पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़, अतिरिक्त उपायुक्त राजनारायण कौशिक, एसडीएम अशोक बंसल, जिला शहरी प्रधान वेद रावल, धर्मबीर गोयत सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित थे। 

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD