स्कूल सिलेबस में होगी बडी तबदीलिया-सिकंदर सिंह मलूका
शिक्षा विशेषज्ञों को सौँपी जाएगी जिम्मेवारी, टी ई टी की परीक्षा 10 मार्च को होगी, स्कूलों में डाक का कार्य क्लर्क करेगें
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ , 27 Jan 2013
Last updated on: Jan 27, 2013, 00:00 IST
पंजाब के शिक्षा ,उच्चतर शिक्षा और भाषा संबधी केबिनेट मंत्री स. सिंकदर सिंह मलूका का कहना है कि पंजाब में शिक्षा के स्तर को और उंचा उठाने के लिए राज्य सरकार लगातार यत्न शील है। इस दिशा की और किये जा रहे यत्नों तहत स्कूली पाठयक्रम में बडे परिवर्तन करने भी विचाराधीन है,ताकि बच्चों को समय के साथ साथ उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। स. मलूका ने कहा कि स्कूली पाठयक्रम में परिवर्तन की जिम्मेवारी विभिंन क्षेत्रों के शिक्षा विशेषज्ञों को दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में लागू की जाने वाली पुस्तकें समय के हिसाब से विद्यार्थियों के सर्व पक्षीय विकास में सहायक सिद्ध होने वाली हो। उन्होने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के ढांचागत विकास के लिए दृढ है।स्कूलों में अध्यापकों,विशेषकर अंगे्रजी के अध्यापकों की कमी पूरी करने के लिए व्यापक नीति तैयार की गई हेै जिसके तहत किसी विषय के अतिरिक्त पदों को आवश्यक विषय में बदल दिया जाएगा। अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए शुरू किये अभियान तहत अध्यापक योग्यता परीक्षा (टी ई टी) भी 10 मार्च 2013 को करवाई जाएगी। जिसकी प्रारभिंक प्रक्रिया जारी है। डाक के संबध में शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में तैनात क्लर्क ही डाक को अपलोड और डाउनलोड करेगें। ताकि कम्पयूटर अध्यापक विद्यार्थियों की कम्पयूटर संबधी पढाई की और पूरा समय दे सकें। उन्होने कहा कि यदि जरूरत हुई तो स्कूल मुख्य सुबह की सभा और किसी खाली परियड में ही कम्पयूटर अध्यापक की सहायता ले सकते है। उन्होने कहा कि जिन स्कूलों में क्लर्क तैनात नही है वहा कम्पयूटर अध्यापक डाक को अपलोड और डाउनलोड करेगें।