झारखंड, ओडिशा के राज्यपालों ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 10 Jun 2014
Last updated on: Jun 10, 2014, 00:00 IST
झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद और ओडिशा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में सामने आई है। पीएमओ के बयान के मुताबिक, यह शिष्टाचार मुलाकात थी। बयान के मुताबिक, "झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में सुबह मुलाकात की। ओडिशा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने भी उनसे मुलाकात की। ये शिष्टाचार मुलाकातें थीं।"