Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा को खेल व शिक्षा का हब बनाने का सपना हुआ साकार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बगैर किसी निर्धारित कार्यक्रम के सोनीपत साईं सैंटर में खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे मुख्यमंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 05 Jun 2014

Last updated on: Jun 05, 2014, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज बगैर किसी पूर्व  निर्धारित कार्यक्रम के चौहान जोशी गांव स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केन्द्र में खिलाडियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ३० व ३१ मई को इटली ओलम्पिक इंटरनेशनल टुर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत कर लौटे योगेश्वर दत्त व सिल्वर मेडल जीत कर लौटे पहलवान सुशील कुमार को बधाई दी। उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों के इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की। उन्होंने साई में मौजूद खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए साई सैंटर के खिलाडिय़ों के लिए ३२ सीटर एसी मिनी बस अपने निजी कोटे से देने की घोषणा की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के लिए हरियाणा सरकार के खजाने खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैने प्रदेश में बच्चों व युवाओं के लिए शिक्षा व खेल का हब बनाने के लिए जो सपना दस साल पहले देखा था वह आज मेरा सामने साकार हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की खेल नीति के चलते हजारों खिलाडिय़ों को लाभ पहुंचा है और प्रदेश के खिलाड़ी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश सरकार की स्पैट की नीति के चलते गांव स्तर की खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिला है। आज खिलाडिय़ों के पास सभी सुविधाएं मौजूद हैं। 

प्रदर्शन के आधार पर हमारे प्रदेश में पदक लाओ पद पाओ जैसी पालिसी मौजूद है। हाल ही में प्रदेश में बड़े स्तर पर कोच की भर्ती हुई है और यह कोच गांव स्तर पर जाकर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम करेंगे।इस दौरान उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण के चौहान जोशी सैंटर के खिलाडिय़ों के लिए अपने निजी कोटे से ३२ सीटर वातानुकूलित मिनी बस देने की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें जिस भी चीज की कमी लगे उसे तुरंत मुझे बताएं। इस दौरान उन्होंने साईं सेंटर के सुशील कुमार-योगेश्वर दत्त हाल में ट्रैनिंग शिविर में प्रशिक्षण ले रहे प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों की कुश्ती भी देखी। इन खिलाडिय़ों में अमित कुमार व हरफूल, प्रदीप व रजनीश, कृष्ण व सुमित और कई अन्य खिलाड़ी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय भी पूछा और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित भी किया। सेंटर के चीफ कोच एवं सभी प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्मानस्वरूप शॉल भेंट की।

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD