नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 31 May 2014
Last updated on: May 31, 2014, 00:00 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिवों से मुलाकात कर हरियाणा व महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव सहित भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि बैठक 7 रेसकोर्स मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास में हुई, जिसमें भाजपा के करीब 10 महासचिवों ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि मोदी ने महासचिवों को आपस में तथा पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सहयोगत्माक रवैया अपनाने की सलाह दी। इस बैठक में सांसदों सहित कई नेताओं ने भी हिस्सा लिया। पार्टी नेता व सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "महासचिवों के साथ हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए जोश के साथ पार्टी और देश की सेवा करने के दिए गए प्रेरक संदेश से प्रेरित हुआ।"