कृष्ण पाल ने सड़क परिवहन, राजमार्ग और शिपिंग राज्यमंत्री का कार्यभार संभाला
कृष्णपाल 29 मई, 2014 को नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और शिपिंग राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालते हुए ।
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 29 May 2014
Last updated on: May 29, 2014, 00:00 IST
कृष्ण पाल ने आज सुबह नई दिल्ली में सड़क परिवहन, राजमार्ग और शिपिंग राज्यमंत्री के रुप में कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों और कैबिनट मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत की।कृष्ण पाल हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। 57 वर्षीय बीजेपी नेता श्री कृष्ण पाल पहली बार हरियाणा विधान सभा के लिए 1996 में विधायक चुने गए थे और हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री बने थे।