Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिव्‍यांगता पर केन्‍द्रीय सलाहकार बोर्ड की तीसरी बैठक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Sep 2019

Last updated on: Sep 19, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत की अध्यक्षता में दिव्‍यांगता पर केन्‍द्रीय सलाहकार बोर्ड की तीसरी बैठक आज नई दिल्‍ली में हुई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्‍य मंत्री और बोर्ड के उपाध्‍यक्ष श्री श्री कृष्णपाल गुर्जर भी उपस्थित थे।केन्‍द्रीय सलाहकार बोर्ड ने दिव्‍यांगता के क्षेत्र में कुछ प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जिनमें दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के अधिकार कानून, 2016, सुगम भारत अभियान, विशिष्‍ट दिव्‍यांगता आईडी परियोजना को लागू करना शामिल है। बोर्ड ने राज्यों के कार्यक्रमों और योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया ताकि दिव्‍यांग बच्चों के बचपन में समग्र पुनर्वास के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम तैयार करने के उद्देश्‍य से दिव्‍यांग व्यक्तियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और कार्यक्रमों की देखरेख की जा सके।बोर्ड ने केन्‍द्र सरकार द्वारा की गई पहलों पर भी ध्यान दिया जैसे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान और मध्य प्रदेश में दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के लिए खेल केन्‍द्र की स्थापना, जिसमें मानसिक-सामाजिक दिव्‍यांग व्यक्तियों के पुनर्वास पर ध्यान देना और दिव्‍यांगजनों के बीच खेलों को बढ़ावा देना शामिल है।केन्‍द्रीय सलाहकार बोर्ड ने राज्यों / संघ शासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वे दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के अधिकार कानून, 2016 के तहत नियमों को अधिसूचित करें, स्वतंत्र राज्य आयुक्तों की नियुक्ति करें और जल्द से जल्द राज्य सलाहकार बोर्ड का गठन करें। बोर्ड ने सभी केन्‍द्रीय मंत्रालयों / विभागों को मिशन मोड पर सुगम भारत अभियान को लागू करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की सलाह दी।बोर्ड ने राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के अधिकार कानून, 2016 में परिकल्पित सामाजिक सुरक्षा पहलुओं को शामिल करने के लिए योजनाएं और कार्यक्रम तैयार करें।बैठक में 25 राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों में दिव्‍यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के कार्य में लगे मंत्रियों, संबंधित केन्‍द्रीय मंत्रालयों / विभागों, राष्ट्रीय संस्थानों और केन्‍द्र सरकार के अन्‍य संगठनों के प्रतिनिधियों और बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्यों ने हिस्‍सा लिया।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot , Krishanpal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD