Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कृष्णपाल गुर्जर ने ‘एकम फेस्‍ट’ के समापन समारोह में दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों को पुरस्कार प्रदान किए

सप्ताह भर चलने वाली प्रदर्शनी एवं मेला "एकम उत्सव" आज समाप्‍त

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 09 Mar 2020

Last updated on: Mar 09, 2020, 00:00 IST

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज यहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय विकलांग वित्त विकास निगम द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाली प्रदर्शनी एवं मेला एकम फेस्‍ट में भाग लेने वाले दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस फेस्‍ट का उद्घाटन 2 मार्च, 2020 को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत, केन्‍द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी तथा केंद्रीय महिला, बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री श्रीमती स्‍मृति जुबिन ईरानी की उपस्थिति में हुआ था। सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता राज्‍य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर और श्री रतन लाल कटारिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि विशेष रूप से दिव्‍यांग उद्यमियों और दिव्‍यांगों के लिए काम करने वाले संगठनों के लिए किसी प्रदर्शनी एवं मेले के आयोजन का ऐसा प्रयास पहली बार इतने बड़े पैमाने पर किया गया है। 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 82 दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों ने सप्‍ताह भर चलने वाले ‘एकम फेस्ट’ में अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। एकम फेस्‍ट ने सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्‍यांग कलाकारों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच भी उपलब्‍ध कराया। ‘एकम फेस्ट’ में पूरे देश के दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों को जम्मू-कश्मीर से पुदुचेरी और नगालैंड से गुजरात तक प्रतिनिधित्व के साथ आमंत्रित किया गया था। इस फेस्ट में जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर पूर्वोत्‍तर तक हस्‍तशिल्‍प, हैंडलूम, एम्ब्रायडरी कार्य और ड्राई फ्रूट जैसे जीवंत उत्पाद पेश किए गए।

फेस्ट में, लगभग 12 संगठनों और कारीगरों द्वारा विभिन्‍न उत्पादों के बनाने की प्रक्रिया का लोगों के सामने प्रदर्शन किया गया, इन कार्यों में - हथकरघे, इम्‍ब्रायडरी, चित्रकला, व्‍हीट ग्रास चित्रकला शामिल हैं। ग्राहकों ने नेत्रहीन दिव्‍यांगजनों से भोजन और सिर की मालिश कराने का लाभ उठाया। हरियाणा के प्रसिद्ध दिव्यांग ज्योतिषियों से ज्‍योतिषीय परामर्श भी लिये गये।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रशिक्षित दृष्टिहीन दिव्‍यांग महिलाओं द्वारा प्रारंभिक स्‍तर के स्‍तन कैंसर की जांच के लिए एनएवी,  हौज खास, नई दिल्ली द्वारा एक मुफ्त शिविर का भी आयोजन किया गया था। दृष्टिहीन दिव्‍यांग महिलाओं द्वारा एक फूड स्टॉल भी स्थापित किया था जहां इन महिलाओं द्वारा सबके सामने भोजन पकाया और ग्राहकों को परोसा जाता था। रोटरी क्लब में भी फूड स्टाल लगाया गया था और ‘एकम फेस्ट’ के दौरान प्रतिभागियों और अन्य ग्राहकों को 10 रुपये  में खाना उपलब्‍ध कराया। सभी प्रतिभागियों को एनएचएफडीसी फाउंडेशन द्वारा बिक्री के रिकॉर्ड के लिए एक बिल-बुक प्रदान की गई थी। एकम फेस्‍ट के दौरान राजधानी में अप्रत्‍याशित रूप से बारिश होने और स्वास्थ्य चेतावनी के कारण बिक्री प्रभावित होने के बावजूद 8 लाख रुपये से अधिक की सामूहिक बिक्री दर्ज की गई।एनएचएफडीसी दिव्यांगजनों को आर्थिक पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है और दिव्‍यांगजनों को अपने उद्यमों की प्रगति के लिए सशक्‍त बनाने हेतु अनेक कौशल विकास कार्यक्रम भी उपलब्‍ध कराता है।

 

Tags: Krishanpal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD