Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

इस्पात राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री ने सार्वजनिक बैठक की

इस अवसर पर बालिका दिवस मनाया गया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

पुंछ , 24 Jan 2020

Last updated on: Jan 24, 2020, 00:00 IST

सीमावर्ती जिला पुंछ के अपने दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मानकोट और डाक बंगला पुंछ में सार्वजनिक बैठकें कीं।बड़े पैमाने पर उपस्थित जनसभाओं के दौरान बालिका दिवस भी मनाया गया जिसमें स्कूल जाने वाली लड़कियों को स्कूल बैग, महिलाओं को कंबल और बेबी केयर किट दिए गए।इस अवसर पर, जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) पुंछ राहुल यादव; एसएसपी रमेश अग्रवाल; एमडी कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऐजाज असद; पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा, पार्षद, सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।इस्पात राज्य मंत्री ने तहसील मानकोट में तहसील परिसर की आधारशिला रखी। उन्होंने गर्ल्स मिडिल स्कूल मानकोट में सभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने जनता को जम्मू-कष्मीर और उसके लोगों के विकास के लिए केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गरीबों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत, जनजातीय लोगों के लिए आवास योजना पीएमएवाई और छात्रवृत्ति और अन्य व्यक्तिगत लाभ योजनाओं के अलावा चिकित्सा सीटों की संख्या में वृद्धि के बारे में उल्लेख किया। उन्होंने पंचायती राज में अपना स्वयं का अनुभव भी साझा किया।स्थानीय मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सरपंचों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को शीघ्र निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल मानकोट को अगले स्तर (हाई स्कूल स्तर) में अपग्रेड किया जाएगा, जबकि महिला कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने पुंछ के सब डिवीजन मेंढर में सीमा के साथ रहने वाले लोगों और सुरक्षा बलों के साथ उनके संबंधों के साहस और सहयोग की सराहना की।केंद्रीय राज्य मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को व्यक्तिगत कल्याण योजनाओं के तहत लाभों के लिए मंजूरी पत्र भी दिए। मेधावी लड़कियों को पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ सुविधा प्रदान की गई।इस बीच, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री कृश्णपाल गुर्जर ने टीआरसी पुंछ में नवनिर्मित टूरिस्ट कैफेटेरिया का उद्घाटन किया। जनपहंुच कार्यक्रम भी डाक बंगला में आयोजित किया गया, जहाँ केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों के अनुभवों को सुना।कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने राज्य विवाह सहायता योजना के तहत 5 बीपीएल लड़कियों को प्रत्येक 41,780, रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। जबकि दो विकलांग व्यक्तियों, दो बुजुर्गों और 1 विधवा को पेंषन मंजूरी पत्र दिये गये और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत कल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिए गए।क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधिमंडलों ने भी मंत्रियों से मुलाकात की और मांगों को रखा।

 

Tags: Faggan Singh Kulaste , Krishanpal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD