Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 25 May 2014

Last updated on: May 25, 2014, 00:00 IST

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हवाई सुरक्षा के साथ ही करीब 10,000 सुरक्षाकर्मी सोमवार को राष्ट्रपति भवन सहित उन तमाम मेहमानों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे जो शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आ रहे हैं। सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश से करीब 3000 मेहमानों के आने की संभावना है। इस समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश के नए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति भवन के खुले प्रांगण में होने वाले इस समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त एमके मीना ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस के बेहतरीन निशानेबाज, संसदीय कमांडो, विशेष सुरक्षा बल, एनएसजी के जवानों को इसमें शामिल किया गया है। करीब 10,000 सुरक्षाकर्मी राष्ट्रपति भवन के दो किलोमीटर के दायरे में तैनात रहेंगे।

मीना ने बताया कि पुलिस के निशानेबाजों और अर्धसैनिक बलों को राष्ट्रपति भवन के आसपास तैनात किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर भी रोक रहेगी। 

यह आदेश मंगलवार तक प्रभावी रहेगा।दिल्ली पुलिस के जिम्मे वह तमाम होटल रहेंगे जहां श्रीलंका, पाकिस्तान समेत विदेशों से आने वाले उच्चाधिकारी ठहरने वाले हैं।दिल्ली के ज्यादातर पंचसितारा होटल जैसे कि ताज मानसिंह, आईटीसी मौर्या, ताज पैलेस आदि के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन होटलों में विदेशी राष्ट्राध्यक्ष ठहरेंगे।भारतीय वायुसेना के जवान आसमान में चौकसी रखेंगे।इसके अलावा इलाके के आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर निशानेबाजों को तैनात किया जाएगा। साथ ही रायसीना हिल्स की ओर जाने वाले सभी मार्गो को भी बंद किया जाएगा। बम निरोधी दस्ता भी मौके पर मौजूद होगा।राष्ट्रपति भवन के आसपास के कार्यालय, ऑफिस सोमवार को दिन के एक बजे ही बंद कर देने का आदेश दिया गया है। शपथ ग्रहण शाम छह बजे होना है।कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे, अफगानी राष्ट्रपति हामिद करजई, भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोब्गे, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला और मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम शामिल हैं।अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले ही हाई अलर्ट पर हैं। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD