Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखपाल सिंह खैहरा एक सिरफिरा बड़बोला: महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल

खैहरा के मजीठिया विरूद्ध आरोप उसकी कम अक्ल का सबूत

महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल
महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 22 May 2014

Last updated on: May 22, 2014, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने आज सुखपाल सिंह खैहरा को सरफिरा बड़बोला करार देते हुए कहा है कि उस द्वारा अकाली नेता और पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया विरूद्ध बिना सिर पैर के लगाये जा रहे इल्ज़ाम इस बात का सबूत हैं कि उनको कोई गंभीर मानसिक और मनोविज्ञानिक बिमारी का सामना है। जिसकी ताव अधीन वह बिना सिर पैर के अंधाधुंध बोलते चले जा रहें हैं। श्री ग्रेवाल आज सुखपाल सिंह खैहरा के उस हताशा भरे बयान पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें उन्होंने पंजाब मंत्रीमंडल में सीनियर मंत्री श्री सरवण सिंह फिल्लौर के परिवार विरूद्ध लगाये गये निराधार इल्जामों को श्री मजीठिया से जोडऩे का प्रयास किया था। श्री ग्रेवाल ने कहा कि जेल मंत्री श्री फिल्लौर का केस श्री बिक्रम सिंह मजीठिया विरूद्ध लग रहे इल्जामों से बिल्कुल अलग किस्म का है। उनहोंने यह भी कहा कि दोनों मंत्रीयों विरूद्ध इल्जाम या तो जगदीश सिंह भोला जैसे सिरे के जराईम पेशा लोगों द्वारा लगाये जा रहें हैं या फिर कांग्रेस पार्टी में जड़ रहित नेताओं द्वारा जिनमें से स. खैहरा भी शामिल हैं। 'यदि श्री खैहरा या उनकी पार्टी के पास श्री मजीठिया विरूद्ध कोई सबूत है तो उन्होंने तब कार्रवाई क्यों नही की जबकि केंद्र में लगभग 10 वर्षो से उनकी सरकार थी और इस केस से भी केंद्रीय एजेंसियां ही निपट रही थी। इसके विपरित खैहरा अब बिल्कुल हास्यप्रद और घटिया दर्जे की राजनीति करके अपनी खोई हुई साख को पुन: हासिल करने का प्रयास कर रहा है। 

अकाली नेता ने आगे कहा कि लगता है कि श्री खैहरा का अपने दिमाग या अपनी जुबान पर कोई नियंत्रण नही रह गया वह दिन रात एक सांस में उल जलूल बोलते चले जा रहें हैं। उनके ऐसे व्यवहार का कारण यही हो सकता है कि वह राजनीतिक हताशा, जन अदालत में हुई बार-बार हार और या फिर उपर से पड़ती कहर की गर्मी के कारण बौखलाये हुए हैं। इस बौखलाहट में भी उनको श्री मजीठिया और श्री फिल्लौर के केस में कोई अंतर नही आता। श्री ग्रेवाल ने खैहरा को पंजाब राजनीति का लावारिस अजूबा करार देते हुए कहा कि गत् 15 वर्ष में लगातार एक के बाद एक तीन चुनाव हार चुके हैं। अभी हुई लोकसभा चुनावें में भी वह अपने क्षेत्र से 10000 से भी अधिक वोटों के अंतर से पिछड़े हुए थे। इसके विपरित श्री मजीठिया ने अपने क्षेत्र में से श्री अरूण जेतली को 21000 से भी अधिक वोटों की लीड दिलाई थी। 

मजीठिया विरूद्ध खैहरा द्वारा लगाये गये इल्जाम के कानूनी पहलू का जिक्र करते हुए श्री ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान श्री प्रताप सिंह बाजवा मजीठिया विरूद्ध नशों के केस को माननीय पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में लेकर गये थे, परंतु माननीय कोर्ट ने उनकी पटीशन को डिसमिस ही नही कर दिया था बल्कि उनको इस केस का राजनीति करण करने से भी वर्जित किया था। परंतु इसके बावजूद भी लगता है कि श्री खैहरा और कांग्रेस पाटी्र्र माननीय अदालत का भी सम्मान करने से इंकारी है। श्री ग्रेवाल ने श्री खैहरा को याद दिलाया कि राजनीतिक स्तर पर भी श्री बिक्रम सिंह मजीठिया विरूद्ध लगाये जा रहे इल्जामों की लड़ाई वह अपने घर के आंगन में ही हार चुके हैं श्री ग्रेवाल ने कहा कि श्री खैहरा के संरक्षक और राजनीति गुरू कैप्टन अमरिंदर सिंह भी श्री बिक्रम सिंह मजीठिया विरूद्ध नशे के मुद्दों के लेकर इल्जाम लगाने से इंकार कर चुके हैं। श्री ग्रेवाल ने यह भी कहा कि पंजाब में पूर्व डी जी पी शशिकांत भी यह कह चुके हैं कि नशों के केस में वह श्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम नही ले सक ते फिर श्री मजीठिया विरूद्ध इल्जाम लगाने वाले केवल दो ही प्रकार के लोग बचते हैं। 'एक तरफ तो जगदीश सिंह भोला जैसे खतरनाक अंतराष्ट्रीय अपराधी और दूसरी तरफ श्री खैहरा जैसे लोगों द्वारा नकारे और तिरस्कारे गये आधारहीन नेता।

 

Tags: maheshinder singh grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD