गैर संगठन गतिविधियों में भाग लेने से पहले छुट्टी ली जाए- शिक्षा मंत्री
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ , 20 May 2014
Last updated on: May 20, 2014, 00:00 IST
पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में चल रहे अध्यापकों को गैर सरकारी संस्थाओं की गतिविधियों में स्कूल समय दौरान भाग लेने का नोटिस लेते सम्बन्धित अधिकारियों को इस पर नियमत रूप से निगरानी रखने के आदेश दिये हैं।इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि अध्यापक वर्ग गैर सरकार संगठनों का अन्य ऐसी गतिविधियों में स्कूल समय दौरान भाग लेने से पहले अपनी छुट्टी मंजूर करवाएं। शिक्षा संस्थाओं के कार्य को सुचारू ढंग से चलाने के लिए मलूका ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिये हैं कि ऐसे अध्यापकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इन संस्थाओं के कार्य में किसी प्रकार की रूकावट पेश न आए और किसी भी दौरे पर जाने से पहले पूर्व स्वीकृति लें। मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए वचनबद्ध है।