Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अधिकारियों सहित आपदा प्रभावित क्षेत्र बोह पहुंचे केवल सिंह पठानिया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा “द इनक्लूसिव क्लासरूम: ब्रिजिंग गैप्स विद ऑडियो-विजुअल स्ट्रैटेजीज़” विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पंजाब सरकार ने राज्यपाल से आउटसोर्स कर्मचारियों के अध्यादेश को मंजूरी देने का आग्रह किया पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से गैंगस्टर जोबनजीत बिल्ला को इंडोनेशिया से भारत लाया किसान की मेहनत का सम्मान और हरियाणा की कृषि शक्ति का उत्सव है मैंगो मेला : श्याम सिंह राणा गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान पर भाजपा चंडीगढ़ की राज्य स्तरीय कार्यशाला शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की पहल से विद्यार्थियों का भविष्य होगा और मजबूत : ब्रम शंकर जिम्पा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

 

अधिकारियों सहित आपदा प्रभावित क्षेत्र बोह पहुंचे केवल सिंह पठानिया

ग्राउंड जीरो पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News, Hemraj Bairwa
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

धर्मशाला , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 18:38 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन आपदा प्रभावित बोह क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इसके उपरांत विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों साहित कांगड़ा-चंबा सीमा पर स्थित शाहपुर विधानसभा के अंतिम गांव लाम पहुंच कर वहां भूस्खलन से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार की आवश्यकताओं का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सरकार का उद्देश्य केवल तत्काल राहत देना ही नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों का शीघ्र पुनर्वास सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बोह आपदा में जिन विद्यार्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज, अंकपत्र अथवा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र नष्ट हुए हैं या खो गए हैं, उन्हें दोबारा जारी करवाने के लिए जिला प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों का विवरण एकत्रित कर सम्बन्धित शिक्षा बोर्ड से प्रमाण पत्रों को जारी करवाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।

अधिकारियों ने उपमुख्य सचेतक को राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया तथा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल बासु कौशल, डीएफओ अमित शर्मा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News , Hemraj Bairwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD