Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्लासगो , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:52 IST

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 की शानदार शुरुआत पर खुशी जताई है। गुरुवार को टूर्नामेंट के पहले दिन बॉल्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मनसुख मांडविया ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की भी तारीफ की। पिंकी सिंह और रूपा रानी टिर्की की भारतीय महिला जोड़ी ने गुरुवार को सेक्शनल ग्रुप प्ले स्टेज में माल्टा के खिलाफ एक रोमांचक टाई-ब्रेक मुकाबले में जीत के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 बॉल्स में अपने अभियान की शुरुआत की।

डॉ. मांडविया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रोमांचक शुरुआत। आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें हमारे एथलीटों ने बॉल्स महिला पेयर्स इवेंट में माल्टा के खिलाफ आखिरी थ्रो पर शानदार जीत हासिल की।" कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार इस खेल को आधिकारिक तौर पर 'बॉल्स' के नए इनडोर फॉर्मेट में खेला जा रहा है।

भारत की पिंकी सिंह और रूपा रानी टिर्की की जोड़ी को माल्टा की बहनों रेबेका लुईस रिक्सन और कोनी-ले रिक्सन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में तनावपूर्ण स्थिति से उबरने के बाद, पिंकी ने टाई-ब्रेक में निर्णायक थ्रो करके भारतीय टीम की जीत पक्की की। भारत ने मैच की शुरुआत से ही अच्छा खेल दिखाया।

रूपा रानी टिर्की ने शानदार लय पकड़ी, जबकि पिंकी सिंह ने सटीक थ्रो किए। दोनों के बेहतरीन तालमेल की बदौलत भारत ने शुरुआती बढ़त हासिल करते हुए दो अंक बटोरे। इसके बाद में पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में पुतुल सोनोवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन और वर्ल्ड बॉल्स हॉल ऑफ फेम के सदस्य रयान बेस्टर को हराकर भारत की बेहतरीन शुरुआत को आगे बढ़ाया।

पुतुल सोनोवाल ने सेक्शन डी में अपने अभियान का आगाज किया। सेक्शन डी के राउंड 1 में मैच 2 के रेगुलर समय में 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद सोनोवाल ने टाई-ब्रेकर जीता। टाई-ब्रेकर में, मौजूदा एशियाई चैंपियन सोनोवाल की पहली कोशिश किटी (लक्ष्य) के करीब रही, जो आखिर में जीत पक्की करने के लिए काफी साबित हुई।सोनोवाल अब शुक्रवार को अपने अगले सेक्शन डी मैच में फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर का सामना करेंगे।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD