Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब सरकार ने राज्यपाल से आउटसोर्स कर्मचारियों के अध्यादेश को मंजूरी देने का आग्रह किया पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से गैंगस्टर जोबनजीत बिल्ला को इंडोनेशिया से भारत लाया किसान की मेहनत का सम्मान और हरियाणा की कृषि शक्ति का उत्सव है मैंगो मेला : श्याम सिंह राणा गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान पर भाजपा चंडीगढ़ की राज्य स्तरीय कार्यशाला शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की पहल से विद्यार्थियों का भविष्य होगा और मजबूत : ब्रम शंकर जिम्पा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ

 

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की पहल से विद्यार्थियों का भविष्य होगा और मजबूत : ब्रम शंकर जिम्पा

विधायक ने स्कूल ऑफ़ एमिनेंस ख्वास पुरहीरा में विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 17:16 IST

पंजाब सरकार के शिक्षा क्रांति अभियान को निरंतर गति देते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, ख्वास पुरहीरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

विधायक जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूल, बेहतर बुनियादी ढांचा, स्मार्ट कक्षाएं और विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाकर सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि स्कूल बैग वितरण जैसी पहल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उनके शैक्षणिक सफर को भी आसान बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ उठाते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें।

जिम्पा ने शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अध्यापकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर पार्षद सुरिंदर कुमार, कुलविंदर सिंह हुंदल, कमलजीत सोनू, जसवंत काला, लायन रणजीत सिंह राणा, स्कूल के प्रिंसिपल, अध्यापकगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD