Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं

 

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

शिमला , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 15:06 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पात्र विदेशी चिकित्सा महाविद्यालयों से एमबीबीएस कर चुके और कोविड-19 महामारी में उत्पन्न अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययन करने वाले स्नातकों को एक वर्ष की इंटर्नशिप की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित विद्यार्थियों की चिंताओं का समाधान निष्पक्ष, व्यावहारिक और छात्र हितैषी दृष्टिकोण के साथ करेगी।

प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोविड-19 महामारी के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों के कारण प्रभावित योग्य विद्यार्थियों को किसी प्रकार की हानि न उठानी पड़े। श्री सुक्खू ने कहा कि विदेश से चिकित्सा स्नातक करने वाले विद्यार्थियों की इंटर्नशिप अवधि को लेकर अनिश्चितता उत्पन्न हो गई थी, क्योंकि एक ही शैक्षणिक बैच के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग अवधि निर्धारित की गई थी।

कुछ विद्यार्थियों को एक वर्ष की इंटर्नशिप करने की अनुमति दी गई, जबकि समान परिस्थितियों में कोविड-19 के दौरान पढ़ाई करने वाले अन्य छात्रों को दो वर्ष की इंटर्नशिप करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने महामारी के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ने वाले विदेशी चिकित्सा स्नातकों के लिए प्रतिपूरक प्रशिक्षण अवधि की उपयुक्तता का आकलन करने का अधिकार राज्य सरकारों को सौंपा है।

एनएमसी के प्रावधानों तथा विद्यार्थियों द्वारा झेली गई वास्तविक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पात्र अभ्यर्थियों के लिए इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर आवश्यक आदेश जल्द जारी किए जाएं, ताकि प्रभावित छात्र अविलंब अपनी इंटर्नशिप शुरू या पूरी कर सकें।

इस निर्णय से प्रभावित चिकित्सा स्नातकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अनावश्यक बाधाओं के बिना अपने चिकित्सा करियर को आगे बढ़ा सकेंगे। इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बनी रहेगी। बैठक में प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार तथा चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. गोपाल बेरी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD