Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना, भूमि, अनन्या और सारा अली खान, बोलीं- 'युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी' रांची में भाजपा-कांग्रेस टकराव के कारण रणक्षेत्र बना रहा हरमू रोड, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर कीर्ति वर्धन सिंह ने जीनबेक कुलुबायेव से की मुलाकात रेखा गुप्ता ने कचरा उठाने वाली 917 मॉर्डन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई एक लड़की की डांट ने बदल दी 'भारत कुमार' की जिंदगी, ऐसे छोड़ी मनोज कुमार ने सिगरेट की लत कश्मीर और सिंधु जल संधि दुष्प्रचार पर भारत की दो टूक, अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल बंद करे पाकिस्तान मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही, निर्दोष छात्रों पर अत्याचार हो रहा : राहुल गांधी राहुल गांधी ने गांधी स्मृति तक मार्च किया, नीट छात्रों के लिए न्याय की मांग की 'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू : विजय की आखिरी फिल्म ने जीता प्रशंसकों का दिल, क्लाइमैक्स ने किया सबको भावुक बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है नीट मुद्दे पर रांची में भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, दोतरफा टकराव के बीच फेंके गए अंडे-टमाटर और बोतल मनीला में एड मिलिबैंड से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर मनीला में सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से की मुलाकात मोहन यादव ने डबल लेयर फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, बोले- इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड हल्की बारिश के बाद ही वार्ड नंबर 16 में भर जाता है 3-4 फुट पानी, खेड़ा ने आप सरकार को घेरा पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल, आईएएस ने अमृतसर में विकास कार्यों की समीक्षा की पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. पंजाब सरकार ने 4,056 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की: विधायका जीवन ज्योत कौर निःशुल्क स्कूल बैग योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हाइबिस्कस योजना का शुभारंभ किया

जैव विविधता संरक्षण के लिए 2 करोड़ रुपये जारी

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 10:32 IST

हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को सुदृढ़ बनाने तथा सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल बायोडायवर्सिटी स्टेकहोल्डर-लेड कंजर्वेशन यूनिफाइड योजना (हाइबिस्कस) का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्बहाली, जैव विविधता संरक्षण तथा जैविक संसाधनों के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

योजना के राज्यव्यापी क्रियान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा वन विभाग को दो करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइबिस्कस योजना हिमाचल की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना पारिस्थितिकी पुनर्बहाली, जलवायु अनुकूलन क्षमता बढ़ाने, औषधीय पौधों के संरक्षण तथा बाजार से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री सुक्खू ने कहा कि इस योजना से राज्य के लगभग दो लाख किसान तथा 10,000 सामुदायिक समूह लाभान्वित होंगे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, औद्योगिक साझेदारों तथा किसानों की सहभागिता पर आधारित लागत-साझेदारी मॉडल अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि जियो-टैग्ड फोटो, मैदानी निरीक्षण और ऑनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से डिजिटल निगरानी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा समुदाय आधारित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करती है तथा जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह योजना राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के ढांचे पर आधारित है। 

इस योजना का लक्ष्य वैज्ञानिक प्रबंधन को पारंपरिक ज्ञान के साथ जोड़ते हुए जैव विविधता-आधारित विकास मॉडल स्थापित करना है। इसके अंतर्गत जैव विविधता प्रबंधन समितियों को सशक्त बनाना, प्राथमिकता प्राप्त औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देना, प्राकृतिक आवासों की गुणवत्ता में सुधार करना तथा लाभों का समान और न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करना इत्यादि शामिल हैं।योजना के तहत वन भूमि, सामुदायिक भूमि, निजी भूमि तथा कृषि भूमि पर पौधारोपण, औषधीय एवं सुगंधित पौधों का संरक्षण खेती, नर्सरी विकास, क्षमता निर्माण तथा बाजार से जुड़ी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. अभिषेक जैन, सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन सुशील कुमार सिंगला, निदेशक पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन तथा सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड पुष्पेन्द्र राणा, संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी. अत्री तथा वन विभाग एवं हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD