Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से गैंगस्टर जोबनजीत बिल्ला को इंडोनेशिया से भारत लाया किसान की मेहनत का सम्मान और हरियाणा की कृषि शक्ति का उत्सव है मैंगो मेला : श्याम सिंह राणा गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान पर भाजपा चंडीगढ़ की राज्य स्तरीय कार्यशाला शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की पहल से विद्यार्थियों का भविष्य होगा और मजबूत : ब्रम शंकर जिम्पा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है'

 

प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज

अनिल विज ने 15 दिन में बैठक का आश्वासन देकर समाप्त कराया प्रदर्शन

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अम्बाला , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 17:08 IST

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित शास्त्री कालोनी के आवास के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के बीच उस वक्त माहौल बदल गया जब मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने के लिए उनके बीच पहुंच गए। इस दौरान विज ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को लेकर आगमी 15 दिन के भीतर बैठक बुलाई जाएगी ताकि उनकी मांगों पर विचार-विमर्श किया जा सके।

प्रदेशभर से आए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य अपनी मांगों को लेकर मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके बीच पहुंचते ही परिवहन मंत्री अनिल विज खुद ज्ञापन लेने इन कर्मचारियों के बीच पहुंच गए और उन्होंने कर्मचारी नेताओं से ज्ञापन लिया और कहा कि वह उनकी बात सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं कि कर्मचारियों की कितनी यूनियन है, मगर उन्होंने पहले सभी यूनियनों को बुलाया और सभी की बात सुनी है।

इसी तरह, अब वह आज प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की बात को भी सुनेंगे। मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को लेकर आगमी 15 दिन के भीतर बैठक बुलाई जाएगी ताकि उनकी मांगों पर विचार-विमर्श किया जा सके। परिवहन मंत्री अनिल विज के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। गौरतलब है कि अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कैबिनेट मंत्री अनिल विज इससे पहले भी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच पहुंच उनसे ज्ञापन ले चुके हैं।  

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD