Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की पहल से विद्यार्थियों का भविष्य होगा और मजबूत : ब्रम शंकर जिम्पा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

 

प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा

कृषि मंत्री ने गांव अलाहर में 5 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का किया शिलान्यास उद्घाटन

Shyam Singh Rana, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Yamunanagar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

यमुनानगर , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 16:14 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा यमुनानगर के विधानसभा क्षेत्र रादौर के गांव अलाहर में 5 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में बनने वाले प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का शिलान्यास कर गांव वासियों को एक अच्छी सौगात दी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के बनने से लोगों को उनके घर-द्वार पर ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी और प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि इस प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के निर्माण से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए नए अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें योग भी करने चाहिए। योग करने से हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है। जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो हमारे कार्य भी अच्छी प्रकार से होगें। उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर रादौर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का खुशहाल क्षेत्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गांवों और शहरों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर सीएचसी रादौर के एसएमओ डॉ. विजय कुमार, पीएचसी अलाहर के डॉ. अजय कुमार, जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता नरेश ढिल्लो, एसडीओ जोगिन्द्र खामरा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Yamunanagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD