Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Jos Buttler
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:50 IST

इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। बटलर ने यह मुकाम द हंड्रेड टूर्नामेंट में हासिल किया। उन्होंने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए लंदन स्पिरिट के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 11 गेंदों में 16 रनों की पारी खेलने के साथ ही यह मुकाम हासिल किया।

बटलर के नाम अब टी20 क्रिकेट में 14,572 रन दर्ज हो गए हैं। बटलर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 9 शतक और 102 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 16 रन बनाने के साथ ही क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। गेल ने टी20 क्रिकेट में खेली 455 पारियों में 14,562 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतक निकले हैं।

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 663 पारियों में 14,803 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 2 शतक और 70 अर्धशतक लगाए हैं। पोलार्ड से आगे निकलने के लिए बटलर को अब सिर्फ 231 रनों की दरकार है। टी20 विश्व कप 2026 में रनों के लिए संघर्ष करने वाले बटलर अपनी शानदार फॉर्म में लौट चुके हैं।

हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में बटलर का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। उन्होंने पांचवें टी20 मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 64 गेंदों में 131 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। 5 मैचों की सीरीज में बटलर ने 43 की औसत और 182 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 175 रन बनाए थे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बटलर फिलहाल तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

बटलर ने इस फॉर्मेट में खेले 160 मुकाबलों में 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4,212 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 28 अर्धशतक और 2 शतक लगा चुके हैं। बटलर से आगे इस लिस्ट में सिर्फ रोहित शर्मा और बाबर आजम हैं। रोहित टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और उनके नाम 4,231 रन दर्ज हैं। वहीं, बाबर 4,596 रनों के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Jos Buttler

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD