Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अधिकारियों सहित आपदा प्रभावित क्षेत्र बोह पहुंचे केवल सिंह पठानिया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा “द इनक्लूसिव क्लासरूम: ब्रिजिंग गैप्स विद ऑडियो-विजुअल स्ट्रैटेजीज़” विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पंजाब सरकार ने राज्यपाल से आउटसोर्स कर्मचारियों के अध्यादेश को मंजूरी देने का आग्रह किया पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से गैंगस्टर जोबनजीत बिल्ला को इंडोनेशिया से भारत लाया किसान की मेहनत का सम्मान और हरियाणा की कृषि शक्ति का उत्सव है मैंगो मेला : श्याम सिंह राणा गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान पर भाजपा चंडीगढ़ की राज्य स्तरीय कार्यशाला शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की पहल से विद्यार्थियों का भविष्य होगा और मजबूत : ब्रम शंकर जिम्पा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना

पंजाब सरकार धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. रवजोत सिंह

Dr Ravjot Singh, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 17:11 IST

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज विधानसभा हलका शामचौरासी के गांव खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बस को पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाका निवासी, पंचायत सदस्य और श्रद्धालु मौजूद थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोक कल्याण को समर्पित सरकार है, जो हर वर्ग की भावनाओं का सम्मान करते हुए धार्मिक आस्था से जुड़ी योजनाओं को भी प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना है, जो किसी कारणवश अपने स्तर पर यात्रा करने में असमर्थ हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पंजाब सरकार द्वारा यात्रियों के लिए आवागमन सहित आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया जाता है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूर्ण कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ विकास कार्य करवाना ही नहीं, बल्कि लोगों की सामाजिक और धार्मिक भावनाओं का भी पूरा सम्मान करना है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे श्री हरिमंदर साहिब में नतमस्तक होकर सरबत के भले, पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भविष्य में भी इस तरह की लोक-हितैषी योजनाओं को और विस्तार देगी ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ ले सकें। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार के इस उपक्रम से उन्हें श्री अमृतसर साहिब के दर्शन करने का सुनहरा मौका मिला है।

उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के हर वर्ग के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है। इस मौके पर सरपंच बलराज सिंह, जसपाल कौर, प्रेम कुमार, सतपाल नीता, सतनाम सिंह, हरदेव सिंह, कुलविंदर राम, सुरजीत सिंह, राम आसरा, दलजीत कौर, गुरबख्श कौर, जगदीश कौर, हरबंस कौर आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD