Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार तेलंगाना सरकार शहरी क्षेत्रों के प्रमुख इलाकों में इंदिराम्मा आवासों के लिए सरकारी जमीनों का उपयोग करेगी शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

 

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

वार्ड नंबर 23 में आधुनिक पार्क का उद्घाटन, वार्ड नंबर 17 में सीवर, स्टॉर्म ड्रेनेज एवं टाइलें लगाने के कार्य का शुभारंभ

Kuljit Singh Randhawa, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Zirakpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीरकपुर , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:48 IST

हलका विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर के विकास को नई गति देते हुए वार्ड नंबर 23 और वार्ड नंबर 17 में करीब 83 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात दी।इस अवसर पर विधायक रंधावा ने वार्ड नंबर 23 में नगर परिषद द्वारा लगभग 38 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए आधुनिक पार्क का उद्घाटन किया। पार्क में बाउंड्री वॉल, ओपन जिम तथा वॉकिंग ट्रैक जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण और बेहतर मनोरंजन की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा वार्ड नंबर 17 स्थित गाजीपुर बाजीगर बस्ती में लगभग 44.88 लाख रुपये की लागत से सीवर, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज तथा टाइलें लगाने के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि जीरकपुर के प्रत्येक वार्ड में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विर्क, पार्षद गुरदीप सिंह, पार्षद जसविंदर सिंह, अन्य पार्षदगण, क्षेत्रवासी तथा नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Zirakpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD