Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

चुनाव प्रबंधन पर हुई चर्चा

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 17:39 IST

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और अंतरराष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हैजिंस्की दा नोब्रेगा से मुलाकात की। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ईसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। ईसीआई ने 'एक्स' पर ज्ञानेश कुमार और केनेथ फेलिक्स हैजिंस्की दा नोब्रेगा की मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

चुनाव आयोग ने कहा कि नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त और अंतरराष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हैजिंस्की दा नोब्रेगा से भेंट की। इस दौरान, उन्होंने आईआईसीडीईएम, 2026 के दौरान तय किए गए एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

वे चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में और सहयोग करने पर भी सहमत हुए। बता दें कि एक दिन पहले ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को भारत में बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ के साथ चुनाव प्रबंधन और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।  चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में भारत में बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ से मुलाकात की।

कहा गया कि चर्चा के दौरान उन्होंने 2026 के द्वितीय विश्व चुनाव विकास सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) के दौरान निर्धारित एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण में और अधिक सहयोग करने पर भी सहमति व्यक्त की।

इससे पहले, वर्ष 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आईडीईए) के सदस्य देशों की परिषद की अध्यक्षता औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए ज्ञानेश कुमार ने भारत की लंबी लोकतांत्रिक विरासत पर जोर दिया। उन्होंने पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव कराने में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के दशकों के अनुभव को भी उजागर किया।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD