Friday, 17 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

Sensex, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 16:23 IST

पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस बीच, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 964.58 अंक यानी 1.25 प्रतिशत बढ़कर 78,151.45 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 261.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत उछलकर 24,334.30 पर पहुंच गया।

दिन के सत्र में सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,186.87 से 183 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77370.77 पर खुला और एक समय यह 1,095.68 अंकों यानी 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,282.55 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 24,072.75 से 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,127.60 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान एक समय यह 294.55 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की उछाल के साथ 24367.30 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।

हालांकि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स दबाव में रहे और इनमें क्रमशः 0.41 प्रतिशत और 0.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष लाभ कमाने वाला सेक्टर रहा, इसके बाद निफ्टी आईटी में 1.75 प्रतिशत, निफ्टी बैंक 1.63 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.38 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 1.24 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी पीएसयू बैंक में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके विपरीत, निफ्टी फार्मा में 1.40 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.28 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.47 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इंडेक्स के दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं

निफ्टी 50 में टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस और आईसीआईसीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई, जबकि नुकसान उठाने वाले शेयरों में हिंडाल्को, डॉ रेड्डीज लैब्स, विप्रो, सन फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल और मैक्स हेल्थकेयर शामिल रहे। एक बाजार विशेषज्ञ ने बताया कि बाजार ने पिछले पांच दिनों से जारी कंसोलिडेशन (सीमित दायरे में कारोबार) को तोड़ते हुए ब्रेकआउट दिया है, जो ट्रेडर्स और निवेशकों के बीच बढ़ते भरोसे और सकारात्मक रुझान का संकेत है।

तकनीकी रूप से बाजार का ओवरऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है, क्योंकि निफ्टी अभी भी अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, आरएसआई में भी बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिला है, जिससे बाजार में तेजी की मजबूती और बढ़ गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में निफ्टी में मजबूती बने रहने की संभावना है और यह 24,800 के स्तर तक बढ़ सकता है।

वहीं, नीचे की ओर 24,200 का स्तर तत्काल सपोर्ट के रूप में महत्वपूर्ण रहेगा। यदि इंडेक्स इस स्तर के नीचे निर्णायक रूप से फिसलता है, तो बाजार में कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन (सीमित दायरे में कारोबार) देखने को मिल सकता है।

 

Tags: Sensex , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD