Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित होली प्रवास की तैयारियों बारे विश्राम गृह होली में बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Himachal Administration, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंबा , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 16:45 IST

जिला चंबा के होली में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत विश्राम गृह होली में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जनसभा स्थल, यातायात व रूट व्यवस्था और स्वागत कार्यक्रमों से संबंधित तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने एसएचओ भरमौर बाबू राम को सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन के आवागमन के लिए सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था तथा पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास के मध्य नजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इससे पूर्व उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने आगमन स्थल होली हेलीपैड और जनसभा स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक के उपरांत उपायुक्त चंबा ने सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल लाके वाली माता मंदिर में माता टेका। उन्होंने  एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल होली का भी निरीक्षण किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा, डीएफओ भरमौर नवनाथ शिवाजी माने,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जे एस ठाकुर , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भाग सिंह , तहसीलदार होली अजय कुमार , बीएमओ भरमौर डॉ दीपेश बराल, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल , एसएचओ भरमौर बाबू राम उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Administration , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD