Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

शिमला मिर्च खाने से बढ़ सकता है पोटैशियम? डायलिसिस मरीज बरतें जरूरी सावधानी

Health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 13:05 IST

किडनी की बीमारी और डायलिसिस की स्थिति में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर से कई ऐसे मिनरल्स बाहर नहीं निकल पाते जो सामान्य रूप से यूरिन के जरिए निकल जाते हैं। इन्हीं में सबसे महत्वपूर्ण तत्व पोटैशियम भी है। यही वजह है कि डायलिसिस पर रहने वाले मरीजों को हर खाने-पीने की चीज सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है।

डायलिसिस एक जीवनरक्षक प्रक्रिया है, जिसमें मशीन की मदद से खून से अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त मिनरल्स निकाले जाते हैं। सामान्य स्थिति में किडनी शरीर में पोटैशियम का संतुलन बनाए रखती है, लेकिन जब किडनी फेल हो जाती है या गंभीर रूप से कमजोर हो जाती है, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है। शरीर में पोटैशियम बढ़ने की स्थिति को मेडिकल भाषा में हाइपरकलेमिया कहा जाता है, जो दिल की धड़कन पर गंभीर असर डाल सकती है।

कई मामलों में यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। इसी कारण डॉक्टर मरीजों को पोटैशियम नियंत्रित आहार लेने की सलाह देते हैं। शिमला मिर्च को आमतौर पर एक हल्की और सुरक्षित सब्जी माना जाता है। मेडिकल न्यूट्रिशन के आंकड़ों के अनुसार, 100 ग्राम कच्ची हरी शिमला मिर्च में लगभग 170 से 180 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है।

लाल शिमला मिर्च में यह मात्रा थोड़ी ज्यादा, यानी करीब 190 से 210 मिलीग्राम तक हो सकती है, जबकि पीली शिमला मिर्च में भी यह स्तर लगभग इसी तरह रहता है। तुलना के तौर पर, यह मात्रा कई अन्य सब्जियों और फलों से कम मानी जाती है, इसलिए इसे लो-पोटैशियम फूड की श्रेणी में रखा जाता है। इसके साथ ही शिमला मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

अगर बात डायलिसिस मरीजों की करें, तो विशेषज्ञों के अनुसार, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है। इसे एक सहायक सब्जी के रूप में थोड़ी मात्रा में खाया जा सकता है, लेकिन इसे मुख्य भोजन का बड़ा हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। हर मरीज की स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी भी आहार को अपनाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूरी मानी जाती है।

अगर कोई मरीज शिमला मिर्च के साथ टमाटर, आलू या अन्य हाई-पोटैशियम सब्जियां भी लेता है, तो शरीर में कुल पोटैशियम बढ़ सकता है। इसी कारण डाइट विशेषज्ञ अक्सर पूरे भोजन का संतुलन देखकर सलाह देते हैं।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD