Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी'

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Hathras, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

हाथरस , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 16:53 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनकी सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलीं, उन्हें अयोध्या के विकास की चिंता करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या को किसी से पहचान लेने की जरूरत नहीं है। आप इसकी चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए और एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी। अगर सचमुच आप खुद को धार्मिक साबित करना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी खुलकर बोलिए, राम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का अभियान चलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मोहर्रम जुलूसों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कानून के दायरे में सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं और किसी गरीब का घर या छज्जा हटाकर ताजिए नहीं निकाले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त, माफिया मुक्त और विकास की नई दिशा देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश दंगों, कर्फ्यू और अराजकता के लिए बदनाम था जबकि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में हजारों मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकले और कहीं भी उपद्रव की स्थिति नहीं बनी। सरकार की स्पष्ट नीति है कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर किसी गरीब का मकान, छज्जा या झोपड़ी नहीं हटाई जाएगी।

आवश्यकता होने पर ताजिए की ऊंचाई कम की जा सकती है लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं से समझौता नहीं होगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आज अयोध्या की याद आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या का वैभव पुनर्स्थापित हुआ है और यह त्रेतायुग की स्मृतियों को साकार कर रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाए गए और धार्मिक आयोजनों को भी बाधित किया गया था। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए आपातकाल को संविधान पर सबसे बड़ा प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी उसी कांग्रेस के साथ खड़ी है, जिसने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था।

विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्रों में चल रहीं परियोजनाएं जिले के विकास को नई गति देंगी। उन्होंने किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग सेंटर, बेहतर बीज और कृषि अनुसंधान संस्थानों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Hathras , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD