Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में पांच की मौत

Tragedy, Road Accident, Unnao, Uttar Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 15:32 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह बस चालक को झपकी आना बताई जा रही है। जानकारी सामने आई कि बुधवार सुबह उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्रांतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 230.800 के पास हादसा हुआ।

एक तेज रफ्तार बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। अचानक से बस अनियंत्रित होकर एक कार से टकराई और कुछ मीटर की दूरी पर जाकर पलट गई। बस की टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि हादसे के समय कार में नौ लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान धुनमुन (उम्र 60 वर्ष), चालक विनोद (45 वर्ष), अंजू (40 वर्ष), अमृता (13 वर्ष) और दिव्या (6 वर्ष) के रूप में हुई है। बस के पलटने से उसमें सवार 17 से अधिक यात्री भी घायल हुए।

अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया और प्राथमिक इलाज के बाद कई यात्रियों को छुट्टी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना और उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Unnao , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD