Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

Tragedy, Road Accident, Dausa, Rajasthan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

दौसा (राजस्थान) , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 15:31 IST

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद एक बस में आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। 20 से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हुई थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दौसा और बांदीकुई से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और पुलिस टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गईं।

पता चला कि एक टूरिस्ट बस हरिद्वार से इंदौर जा रही थी, जिसमें करीब 37 तीर्थयात्री सवार थे। जैसे ही वाहनों में आग लगी, अधिकतर यात्री बाहर निकलने में सफल हुए, लेकिन वाहनों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ लोग अंदर फंस गए, जिनकी मौत हो गई। कुल 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। 22 यात्री चोटिल हुए हैं और 4 यात्री बिल्कुल सुरक्षित हैं।

एसपी पीयूष दीक्षित ने आईएएनएस को बताया कि यह हंस ट्रैवल्स इंदौर की स्लीपर बस थी, जबकि ट्रक बिल्कुल खाली था। दोनों गाड़ियां सड़क के सीधे हिस्से पर चल रही थीं। ऐसी आशंका हैं कि किसी अन्य वाहन के ओवरटेक करने की स्थिति में ये दोनों वाहन आपस में टकराए। उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि दो अन्य की मौत सिर में चोट लगने से हुई।

बाकी घायल लोगों की हालत स्थिर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन लोगों की आत्माओं को शांति दें, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है और उनके परिवारों को हिम्मत दें।" 

उन्होंने कहा, "अब तक मिली जानकारी के अनुसार, आठ लोगों की मौत हो गई है, कई अन्य घायल हुए हैं और कई लोगों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, सरकार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों का अध्ययन करने के लिए एक समिति बनानी चाहिए।"

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Dausa , Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD