Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

कोप्पल में ट्रक और गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत

Tragedy, Road Accident, Koppal, Karnataka
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोप्पल , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 15:18 IST

कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतक एक ही परिवार के लोग थे। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह यलाबुर्गा तालुक में बानपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर यह हादसा हुआ।

पीड़ित परिवार हावेरी जिले के हिरेकेरूर तालुक के रट्टीहल्ली गांव के रहना वाला है। परिवार के सदस्य शनिवार सुबह श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर ट्रक का ड्राइवर कथित तौर पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पार करके सामने से आ रही ओमनी वैन से जा टकराया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

इस टक्कर में कई यात्रियों को चोटें आईं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोप्पल में पिछले महीने एक हफ्ते में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई थी। 21 मई को कुकनूर तालुका के अडूर-राजूर गांव के पास नेशनल हाईवे 365 बाईपास पर टिपर लॉरी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान यलबुर्गा तालुका के बालूतिगी गांव के रहने वाले बसन्ना गूगेरी (55 वर्ष) और शंकरप्पा सुत्रारोट्टी (48 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों ही व्यक्ति बाइक पर सवार थे। बताया गया कि यलबुर्गा से सीमेंट लादकर जा रही हावेरी जिले के अक्कियालुर कस्बे की एक भारी लॉरी ने कुकनूर की ओर आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह से कुचल गई और दोनों सवार लॉरी के पहियों के नीचे आ गए। ज्यादा खून बहने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लॉरी चालक मल्लप्पा ने अत्यधिक शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने लॉरी चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, 15 मई को कोप्पल और विजयपुरा जिलों की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक साल के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पुल से गिर गया। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। सभी रिश्तेदार थे और बल्लारी व विजयनगर जिलों के रहने वाले थे। वे कोप्पल जिले के हुलागी गांव में स्थित प्रसिद्ध हुलिगेम्मा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Koppal , Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD