Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

चण्डीगढ़ के 'स्वच्छता दूत' इंद्रजीत सिंह सिद्धू को 'पदम श्री' मिलने पर शहरवासियों और भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न

ताने और मज़ाक की परवाह किए बिना शहर को चमकाने वाले सिद्धू पर पूरे देश को नाज़: अमित राणा

BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Inderjeet Singh Sidhu, Padma Shri Inderjeet Singh Sidhu, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 12:05 IST

चण्डीगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले और जमीनी स्तर पर स्वच्छता की अलख जगाने वाले सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजे जाने पर आज शहर में भारी उत्साह देखा गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, चंडीगढ़ वासियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सिरोपा,गुलदस्ते भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

ताने सुने, मज़ाक उड़ा... पर मैं रुका नहीं : पद्मश्री इंद्रजीत सिंह सिद्धू

मीडिया को संबोधित करते हुए भावुक क्षणों में पद्मश्री सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू ने अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब मैं सड़कों पर उतरकर सफाई करता था, तो लोग मेरा मज़ाक उड़ाते थे। कई तरह के ताने सुनने को मिलते थे, लेकिन मैंने कभी परवाह नहीं की और अपने मिशन में लगा रहा। आज इस निस्वार्थ सेवा का फल मुझे मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी मुलाक़ात के उस यादगार पल को भी याद किया, जिसने उनके हौसले को आसमान पर पहुँचा दिया। सिद्धू ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे बेहद आत्मीयता से मिलते हुए कहा था कि इंद्रजीत जी ने तो पूरा चंडीगढ़ साफ़ कर दिया।

45 डिग्री की धूप हो या कड़कती ठंड, सिद्धू जी ने कभी आराम नहीं किया : अमित राणा

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव  अमित राणा ने सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि सिद्धू जी अब सिर्फ चंडीगढ़ के नहीं, बल्कि पूरे देश के स्वच्छता के असली ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने 44-45 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी हो, कड़कती सर्दी हो या फिर देर रात का वक्त, हमेशा आगे बढ़कर सफाई का सराहनीय कार्य किया है। समूचा चंडीगढ़वासी उन्हें हृदय से इस सम्मान के लिए बधाई देता है।

एक वीडियो ने बदला इतिहास : एडवोकेट गौरव गोयल

भाजपा नेता एडवोकेट गौरव गोयल ने पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके द्वारा बनाई गई एक छोटी सी वीडियो इतनी बड़ी क्रांति ला देगी। गौरव गोयल ने कहा कि मैंने जब सिद्धू जी के काम की वीडियो बनाई थी, तो यह उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी ट्रेंड कर जाएगी कि सीधे सरकार के उच्च गलियारों तक पहुँचेगी और सरकार उन्हें इतने बड़े सम्मान से नवाज देगी। 

यह जमीनी स्तर पर काम करने वाले सच्चे कर्मयोगी की जीत है। सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू को सम्मानित करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से गणेश झा, शीनू अग्रवाल, विजय बाली, रोहित शर्मा, सुशील अग्रवाल ,वागीश दीक्षित, अश्वनी शर्मा, मोहिंदर निराला, विशाल, गगन जिंदल, वरिन्दर सहित भारी संख्या में सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। 

सभी ने एक सुर में कहा कि यह सम्मान चंडीगढ़ के हर उस नागरिक का सम्मान है जो शहर को सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान देता है।

 

Tags: BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Inderjeet Singh Sidhu , Padma Shri Inderjeet Singh Sidhu , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD