Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

तीसरा वनडे : प्रसिद्ध कृष्णा का 'पंजा', अफगान सिर्फ 218 रन पर ढेर

Sports News, Cricket, Prasidh Krishna, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 11:41 IST

अफगानिस्तान ने भारत को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जीत के लिए सिर्फ 219 रन का टारगेट दिया है। इस मैच में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट अपने नाम किए। भारत का मकसद एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' करना होगा। चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

यह टीम 36 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो चुकी थी। यहां से हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े। अजमतुल्लाह ओमरजाई 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी 36वीं वनडे पारी में ओमरजाई ने छक्कों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंदो में 57 रन की साझेदारी की। नबी ने 23 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अफगान टीम को 198 के स्कोर पर छठा झटका लगा, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई।

भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के साथ इस मैच में उतरी है।

वहीं, अफगान टीम रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक के साथ यह मैच खेल रही है। एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से जीतने के बाद भारत ने वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अफगान टीम इस मुकाबले में सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Prasidh Krishna , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD