Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Jhansi, Uttar Pradesh, International Yoga Day, 12th International Yoga Day
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

झांसी , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 16:19 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद सभापति और सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर योगाभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी किला मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर स्थापित करते हुए 140 करोड़ भारतीयों को गर्व के साथ आगे बढ़ने और विकसित भारत के सपने को साकार करने का मार्ग दिखाया है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष विभिन्न राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने झांसी की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया। साथ ही 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने महारानी लक्ष्मीबाई किले के प्रांगण से प्रदेशवासियों, बुंदेलखंड वासियों और देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में भी योग दिवस का आयोजन किया गया, जबकि प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों, नगर निकायों और पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित हुए।

उन्होंने इसे भारत की गौरवशाली परंपरा के प्रति सम्मान और जागरूकता का प्रतीक बताया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। भारतीय संस्कृति में हमेशा से यह माना गया है कि स्वस्थ शरीर के माध्यम से ही जीवन के चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति संभव है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ छात्र, शिक्षक, किसान, श्रमिक, वैज्ञानिक और नागरिक ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार बनते हैं। एक स्वस्थ नागरिक ही मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Jhansi , Uttar Pradesh , International Yoga Day , 12th International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD