Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, International Yoga Day, 12th International Yoga Day, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 15:52 IST

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र कल्याण का संदेश दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शांति पथ लॉन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने सभी नागरिकों को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

उन्होंने योग के महत्व और इसके योगदान को दुनिया के सामने रखा तथा इसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित सेंट्रल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएआरआई) में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी योग सत्र में हिस्सा लिया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। उन्होंने स्वास्थ्य, कल्याण और समग्र जीवनशैली को बढ़ावा देने के संदेश के साथ लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने योग के माध्यम से स्वास्थ्य, मानसिक शांति और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने की बात कही।

वहीं रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नियंत्रक जनरल रक्षा लेखा (सीजीडीए) कार्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। दूसरी ओर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शाहदरा जिले के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित योग दिवस समारोह में भाग लिया। दिल्ली भाजपा महासचिव पवन राणा ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज पूरी दुनिया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। उन्होंने कामना की कि दुनिया भर के लोग स्वस्थ, निरोग, समृद्ध और खुशहाल रहें। कार्यक्रम में शामिल एक योग साधक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2014 से योग को लगातार बढ़ावा दिए जाने के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिले 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

उन्होंने योग को शारीरिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण बनाए रखने का अनूठा माध्यम बताया। एक अन्य प्रतिभागी ने कहा कि यदि योग को रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बना लिया जाए तो इसके अनेक लाभ मिलते हैं। उन्होंने बच्चों को भी योग का महत्व सिखाने और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , International Yoga Day , 12th International Yoga Day , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD