Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

फीफा वर्ल्ड कप : ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराया, मैथ्यूस कुन्हा ने किए दो गोल

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Brazil, Haiti, Philadelphia
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

फिलाडेल्फिया , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 14:41 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी के मुकाबले में ब्राजील ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैती को 3-0 से हराया। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में ब्राजील की जीत के नायक मैथ्यूस कुन्हा रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। इस जीत के साथ ही गोल अंतर के आधार पर ब्राजील ने ग्रुप सी में पहला स्थान हासिल कर लिया है। 

मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद टीम के प्रदर्शन पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। हालांकि, ब्राजील ने हैती के खिलाफ दमदार प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है। मैच की शुरुआत से ही ब्राजील ने खेल पर नियंत्रण बनाया। मैथ्यूस कुन्हा ने अपने पहले वर्ल्ड कप मैच की शुरुआत को बेहद खास बनाया। 

उन्होंने लगातार अच्छे मूव बनाए और टीम के आक्रमण को मजबूती दी। उनके साथ विनीसियस जूनियर और राफिन्हा का प्रदर्शन भी दमदार रहा। ब्राजील के लिए मैच का पहला गोल 23वें मिनट में आया, जब हैती के गोलकीपर जॉनी प्लासाइड विनीसियस जूनियर का शॉट तो रोकने में सफल रहे, लेकिन उसके बाद हेंस डेलक्रोइक्स का क्लीयरेंस शॉट कुन्हा से लगकर गोल पोस्ट में चला गया।

पहले हाफ के अंत से 9 मिनट पहले कुन्हा ने ब्राजील की बढ़त को जल्द ही दोगुना कर दिया। विनीसियस जूनियर से मिले अच्छे पास का फायदा उठाते हुए कुन्हा ने बॉक्स के किनारे से जोरदार शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट के टॉप कॉर्नर में पहुंचा दिया। इसके बाद पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में विनीसियस जूनियर ने ब्राजील के लिए मैच का तीसरा गोल दागा। इस गोल के साथ ब्राजील ने पहले हाफ का अंत 3-0 के साथ किया।

दूसरे हाफ में हैती ने वापसी करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। रिकार्डो एडे ने कॉर्नर पर ऊंची छलांग लगाकर हेडर लगाया, लेकिन ब्राजील के गोलकीपर एलिसन ने शानदार बचाव किया। 

मैच के अंतिम समय में ब्राजील के युवा खिलाड़ी एंड्रिक ने गोल किया, लेकिन वह ऑफसाइड करार दिया गया। लगातार दूसरी हार के साथ ही हैती फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Brazil , Haiti , Philadelphia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD