Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Sri Vijaya Puram, Andaman Ideas Summit 2026
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

श्री विजयपुरम , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 16:24 IST

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। रिजिजू ने कहा कि ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को बर्बाद करने के लिए राहुल गांधी ने यहां डाइविंग की थी, जो बल्कुल सही नहीं है। किरेन रिजिजू ने रविवार को श्री विजयपुरम में 'विकसित भारत' सम्मेलन में संबोधित किया।

इस दौरान, उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और अंडमान-निकोबार के लिए केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। रिजिजू ने कहा, "अंडमान-निकोबार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा विजन है। इसे पूरा करने के लिए हम लोग भी अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार बहुत ही आकर्षक जगह है, जहां वन्य जीव और समुद्री जीवन का अपना एक स्थान है, जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

यहां के वातावरण को बनाए रखने के लिए कानून है। यहां क्लामेट की दृष्टि से संरक्षण और इकोसिस्टम को बर्बाद किए बगैर विकास हो रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट की कल्पना की गई है। यहां व्यापार करने वाले लोग जानते हैं कि इस क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं। नए प्रोजेक्ट के बाद यहां आर्थिक परिवर्तन होगा।

इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। रिजिजू ने कहा, "भारत का विकास देखकर कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। हम लोग भी पहले से इसकी उम्मीद कर रहे थे।" राहुल गांधी का नाम लिए बगैर किरेन रिजिजू ने कहा, "यहां अंदर की सुंदरता, जीव-जंतु और यहां की लाइफ को समझने के लिए मैंने डाइविंग की, लेकिन दूसरे व्यक्ति (राहुल गांधी) ने प्रोजेक्ट को बर्बाद करने के लिए यहां डाइव लगाई।

वे इस इलाके को प्रमोट करने के लिए नहीं, बल्कि बर्बाद करने के लिए तस्वीरें खींचने आए। यह बिल्कुल ठीक नहीं है और देश में इस तरह का कार्य नहीं होना चाहिए।" केंद्रीय मंत्री ने अपना भाषण जारी रखते हुए कहा, "यह कोई मजाक का विषय नहीं है। इसको गंभीरता से लेकर हमें 'विकसित भारत' के साथ 'विकसित अंडमान-निकोबार' को देखना है।"

उन्होंने यह भी कहा कि अंडमान-निकोबार में क्लाविटी टूरिस्ट और अच्छे नागरिक को आना चाहिए। यहां हंगामा करने वाले और गंदगी फैलाने वाले नहीं आने चाहिए। किरेन रिजिजू ने अपील करते हुए कहा कि अंडमान-निकोबार को दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह बनाकर रखना है। इस क्षेत्र को विकसित भी करना है और यहां के मूल्यों को भी बचाना है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Sri Vijaya Puram , Andaman Ideas Summit 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD