Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar, International Yoga Day, 12th International Yoga Day
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 16:21 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में सामूहिक योग शिविरों और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने उत्साहपूर्वक योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शेयर संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली और संयुक्त राष्ट्र की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में करोड़ों लोग योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री से बिहार के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षण संस्थानों में प्रतिदिन आधे घंटे का योग, ध्यान और योग निद्रा सत्र आयोजित किया जाए।

उन्होंने कहा कि इसे अनिवार्य नहीं बल्कि वैकल्पिक रखा जा सकता है, ताकि विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार इसमें भाग ले सकें। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में योगाभ्यास किया, जबकि बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित वशिष्ठ योग संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर योग किया।

उन्होंने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। भागलपुर के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, विधायक रोहित पांडेय, विधान परिषद सदस्य एनके यादव और योग गुरु वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वक्ताओं ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, निरोग और खुशहाल जीवन के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar , International Yoga Day , 12th International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD