Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Arjun Ram Meghwal, International Yoga Day, 12th International Yoga Day, Bikaner
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बीकानेर , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 15:46 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने करणी स्टेडियम में योगाभ्यास किया। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अभी राहुल गांधी कोटा भी आए थे। पूरे देश में भी घूम रहे हैं, जबकि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने का काम लगातार कर रही है।

स्टार्टअप, नई शिक्षा नीति, और नई यूनिवर्सिटीज खोली गई हैं। हर तरीके से टेक्निकल एजुकेशन में एक सुधार आया। रोजगार में नए अवसर बनाए गए। 10-12 साल पहले इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की कोई पहचान नहीं थी, आज 25 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। पहले भारत में डिफेंस के प्रोडक्शन कभी सोचा भी नहीं गया था, आज भारत डिफेंस का एक्सपोर्टर बनेगा। पहले हमेशा इंपोर्ट करते थे।

रेल मंत्री ने कहाकि बिहार के कारखाने से 150 लोकोमोटिव इंजन एक्सपोर्ट हो रहे हैं। यह सब चीजें आज से 10 साल पहले सोचना भी दुर्लभ था। वह आज तक संभव हो पाया है, क्योंकि हमारे देश में एक ऐसा नेतृत्व है जो भविष्य की सोचता है, जो आज के लिए काम करता है और जो हमारे धरातल के साथ जुड़ा है। विपक्ष कह रहा है कोई काम नहीं हुआ। 

इस सवाल पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 12 साल में विपक्ष अपने 60 साल का काम का लेखाजोखा देख ले। उसको 12 साल से तुलना कर ले। कांग्रेस के समय में राजस्थान को रेलवे का नाम मात्र के लिए बजट मिलता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10,000 करोड़ का बजट देते हैं। 12 साल में जितनी रेलवे की पटरिया राजस्थान में बनी है, वो 60 साल में नहीं बनी।

विपक्ष को जादू में लगे रहने दो। उनके जादूगरों को जादू करने दें। हम लोग अपना काम कर रहे हैं। रेल मंत्री ने आज बीकानेर के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए अहमदाबाद के लिए एक नई दैनिक रेल सेवा की शुरुआत की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर को चंडीगढ़ से भी जोड़ने की मांग उठाई।

रेल मंत्री ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रेलवे अधिकारियों को बीकानेर-चंडीगढ़ रूट का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उत्तर-पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे को आपसी तालमेल के साथ इस रूट पर गाड़ियों की क्षमता जांचने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिया कि रूट क्लियर होते ही चंडीगढ़ के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू कर दी जाएगी।

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2027 में पटरी पर दौड़ने लगेगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि स्वस्थ कैसे रह सकते हैं। उन्होंने कहा, "इस दिशा में जो एक मार्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें दिखाया, आज पूरा संसार उसका अनुसरण कर रहा है। अभी आपको एक प्रोटोकॉल के तहत योग भी करना है, योग की क्रियाएं भी करनी है।

हमारे शरीर में चार पार्ट है। प्रधानमंत्री ने यह कहा कि शारीरिक क्रियाएं ही मात्र योग नहीं है। योग का असली अर्थ है आत्मा का परमात्मा से मिलन। योग हम प्राणायाम के माध्यम से हमारे शरीर को भी ठीक रख सकते हैं। मन को भी संतुलित रख सकते हैं। बुद्धि निर्णय सही करे इस दिशा में बढ़ सकते हैं। आत्मा को भी संतुष्टि दे सकते हैं। यही आज का कार्यक्रम है।"

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Arjun Ram Meghwal , International Yoga Day , 12th International Yoga Day , Bikaner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD