Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग

Sanjay Seth, Bharatiya Janata Party, BJP, International Yoga Day, 12th International Yoga Day, Ranchi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रांची , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 16:24 IST

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्र एवं राज्य के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यहां केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, रांची के विधायक सीपी सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने योग को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत बताते हुए इसके शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के सैकड़ों देशों में इसे अपनाया जा रहा है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों से योग और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बेहद जरूरी है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा जिले के डोमचांच स्थित सीएम उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। उनके अनुसार योग स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला बन सकता है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची महानगर भाजपा की ओर से आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। उन्होंने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि आज योग विश्वभर में स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में बच्चों और युवाओं के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने और इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

योग दिवस के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP , International Yoga Day , 12th International Yoga Day , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD