Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय : डॉ. जितेंद्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Minister of Earth Sciences
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 12:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित विभिन्न जनजागरण एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल हुए। पूरे दिन चले कार्यक्रमों में विकसित भारत के संकल्प, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रमों की शुरुआत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित पौधारोपण अभियान से हुई, जहां डॉ. जितेंद्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी बताते हुए हरित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। इसके उपरांत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इसके पश्चात सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला राष्ट्रीय आंदोलन है।इसके बाद सेक्टर-26 स्थित ग्रीन मार्केट में स्पेशल आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया, जहां डॉ. जितेंद्र सिंह ने व्यापारियों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव और विचार जाने। 

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों को विकास यात्रा का सहभागी बनने का आह्वान किया।इसके पश्चात सेक्टर-26 स्थित एनआईटीटीटीआर (NITTTR) में "विकसित भारत संकल्प" विषय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। 

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी एवं संजीव राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदिरा सिंह, नरेश पांचाल एवं भारत कुमार, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा तथा मीनाक्षी ठाकुर सहित प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का साझा राष्ट्रीय संकल्प है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, जबकि 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 60 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। 

वहीं 3 करोड़ लखपति दीदी महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं तथा 57 करोड़ से अधिक मुद्रा ऋण युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के लिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता का आधार बने हैं।डॉ. सिंह ने कहा कि 12 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण से महिलाओं के सम्मान और गरिमा को नई शक्ति मिली है। 

भारत ने ₹79 लाख करोड़ के रिकॉर्ड निर्यात का नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जबकि सामाजिक सुरक्षा का दायरा तीन गुना से अधिक बढ़ा है। आत्मनिर्भर भारत की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश का रक्षा निर्यात ₹38,400 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है, जो भारत की बढ़ती सामरिक क्षमता और वैश्विक विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत और आरआरटीएस जैसी विश्वस्तरीय परिवहन परियोजनाओं ने देश की कनेक्टिविटी को नई गति प्रदान की है। डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यूपीआई लेन-देन में 12,000 गुना वृद्धि हुई है और देश में ₹314 लाख करोड़ से अधिक का डिजिटल लेन-देन दर्ज किया गया है। 

उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, आज वहां विकास की नई धारा बह रही है और रेड कॉरिडोर अब ग्रीन ग्रोथ जोन में परिवर्तित हो रहा है, जो नए भारत की बदलती तस्वीर का प्रमाण है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। 

आने वाले वर्षों में विकसित भारत का लक्ष्य केवल एक सपना नहीं, बल्कि साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को और अधिक मजबूत किया गया।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister of Earth Sciences

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD