Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी

 

'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

Alia Bhatt, Sharvari, Bobby Deol, Anil Kapoor, Alpha, Alpha Trailer, Hrithik Roshan, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 15:20 IST

यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी और अब ट्रेलर ने फिल्म की कहानी, किरदारों और एक्शन की झलक दिखाकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। ट्रेलर 2 मिनट 33 सेकंड का है। इसमें एक्शन, सस्पेंस, इमोशन और दमदार विजुअल्स है।

इसके जरिए मेकर्स ने पहली बार फिल्म की कहानी को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए गए हैं, जिनमें आलिया भट्ट के किरदार का बैकग्राउंड, बॉबी देओल का खतरनाक रोल और ऋतिक रोशन के कैमियो शामिल है। ट्रेलर की बात करें, तो इसकी शुरुआत एक छोटी बच्ची से होती है, जिसका नाम बॉबी देओल सीता रखते हैं। 

बॉबी देओल का किरदार कहता है- 'इसकी मां का नाम जानकी था और हम इसे सीता बनावेंगे।' यह बच्ची आलिया भट्ट का किरदार है। इस दौरान उनकी एंट्री दिखाई जाती है और बैकग्राउंड में एक वॉयस चलती है, जिसमें आलिया कहती है- 'कहानी कुछ यूं है- एक राक्षस था। घमंड उसका शस्त्र है। वह धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था।

एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया। इतिहास जानता है कि उस कहानी का अंत कैसे हुआ। पर इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है।' ट्रेलर में आलिया भट्ट का अब तक का सबसे दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलता है। वह कई दुश्मनों का सामना करती नजर आती हैं- बंदूकें चलाती हुई, विस्फोट करती हुई।

उनके किरदार को काफी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी हैं, जिनका किरदार कहानी की सबसे अहम कड़ियों में से एक हैं। ट्रेलर में कई एक्शन सीन्स में वह आलिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों से लड़ती दिखाई दी है। वहीं कुछ सीन्स में दोनों आपस में भी फाइट करती दिखी।

वहीं बॉबी देओल एक बार फिर अपने रहस्यमयी अंदाज में होंगे। टीजर को देख, पहले दर्शक जो बॉबी देओल को आलिया भट्ट के किरदार का असली पिता समझ रहे थे, ट्रेलर ने उनकी भूमिका को साफ कर दिया है। वह 'अल्फा' मिशन के लिए आलिया को बचपन में किडनैप करते है और फिर खूंखार तरीके से उसे ट्रेन करते हैं।

बॉबी देओल का किरदार फतेह 'अल्फा प्रोग्राम' मिशन को लेकर काफी जुनूनी है, और उसके रास्ते में जो भी आता है, वह उसे मार देता है। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह रॉ चीफ के रूप में नजर आते हैं। ट्रेलर में वह सीता को बताते दिखते है कि आखिर फतेह के खिलाफ क्या प्लानिंग करनी है और क्यों उससे डरने की जरूरत है।

ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज ऋतिक रोशन की एंट्री है। ट्रेलर के आखिर में उनकी आंखों की झलक दिखाई गई है। वह स्पाई यूनिवर्स के लोकप्रिय एजेंट कबीर लूथरा फिल्म में दिखाई देंगे। शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Alia Bhatt , Sharvari , Bobby Deol , Anil Kapoor , Alpha , Alpha Trailer , Hrithik Roshan , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD