Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया

 

नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Evian, France, Donald Trump
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एवियन , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 12:39 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2026 को फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प से मुलाकात की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प के उन प्रयासों की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने और व्यापक क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बहाल करने पर एक सहमति बनी है।

उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अबाधित वाणिज्य को बनाए रखने के महत्व तथा नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने फरवरी 2025 में वाशिंगटन डी.सी. में हुई अपनी बैठक के बाद से भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट (कॉम्पैक्ट: कैटलाइजिंग अपॉर्चुनिटीज फॉर मिलिट्री पार्टनरशिप, एक्सेलरेटेड कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी) के तहत हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने रक्षा, रणनीतिक तकनीकों, ऊर्जा और द्विपक्षीय व्यापार के क्षेत्रों में हुई मुख्य प्रगति का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर विशेष संतोष व्यक्त किया और अपने अधिकारियों को जल्द-से-जल्द एक संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभकारी और व्यावसायिक रूप से सार्थक समझौते की दिशा में काम करने का निर्देश दिया।

इस सिलसिले में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि, श्री जेमिसन ग्रीर अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा दोनों देशों एवं उनके नागरिकों के पारस्परिक लाभ के लिए सभी क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Evian , France , Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD